हिंदी
यूपी के आगरा में शुक्रवार रात को तेज रफ्तार का कहर 5 लोगों पर मौत बनकर टूट पड़ा। इस खूनी घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है, घटनास्थल पर भारी फोर्स तैनात है।लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है।
आगरा में भयानक सड़क हादसा
आगरा: यूपी के आगरा से शनिवार को एक दुखद और दर्दनाक घटना सामने आया है। शुक्रवार रात को थाना न्यू आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर एक तेज रफ्तार बेलगाम कार ने 7 लोगों को रौंद दिया जिससे 5 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी है। सूचना पर पुहंची पुलिस घायलों को अस्पतला ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया।
घटना शुक्रवार रात तकरीबन 8 बजे की है। कार दयालबाग 80 फुटा की तरफ से नगला बूढ़ी की ओर आ रही थी। मरने वालों में बाइक सवार भानु निवासी बोदला, बबली, बंटेश नाम के व्यक्ति की भी मौत की पुष्टि हुई है। चौथे मृतक की पहचान की जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
बेलगाम कार ने छीनी जिंदगी
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। इनमें सेक्टर एक निवासी भानु प्रताप मिश्र और नगला बूढ़ी निवासी बबली की पहचान हुई है। वहीं अन्य की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 3 लोग घायल हुए हैं।
घटना से आक्रोशित लोगों और परिजन ने हंगामा कर दिया। कार को उठाने पर जाम लगा दिया। मुआवजे की मांग की। आरोप लगाया कि कार चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने एक घंटे बाद समझाया।
हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बेकाबू होती देख कई थानों की पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया। घायलों के परिजनों ने अस्पताल में भी हंगामा किया, उनका आरोप था कि इलाज में देरी हो रही है। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
पुलिस ने कार जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है, पूरे मुहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और नेक्सन कार को जब्त कर लिया गया है। एसीपी न्यू आगरा ने बताया कि चालक से पूछताछ चल रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह नशे में था या नहीं।
Beta feature
Beta feature
Beta feature