हिंदी
यूपी की बड़ी खबर (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
अमेठी पुलिस ने जनशिकायतों के निस्तारण में लगातार 10वीं बार प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अगस्त की IGRS रैंकिंग में जिले को 125 में 125 अंक यानी 100% स्कोर मिला। कुल 2230 शिकायतों में 91.17% शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण पर संतोषजनक फीडबैक दिया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर अमेठी ने यह उपलब्धि हासिल की है।
सुल्तानपुर के वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार सतीश पांडे का मंगलवार देर रात लखनऊ के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। 48 वर्षीय सतीश करीब 10 दिनों से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थे। वह मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित थे और उपचार के दौरान शुगर बढ़ने से उनकी हालत बिगड़ गई थी। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर आलू से भरा ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद सड़क पर आलू बिखर गए। क्रेन की मदद से ट्रक हटाने का प्रयास जारी है।
देवरिया में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति सोनू और सास पानमती देवी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप है। मईल पुलिस ने दोनों आरोपियों को बरेजी पुल के पास से गिरफ्तार किया।
रायबरेली में बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। चंदापुर थाना क्षेत्र में कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त बुजुर्ग घर में सो रहे थे। मलबे में दबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शामली में अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक कनाडा में बैठे चिराग ने भोलू शाहपुरिया के नाम से फर्जी ID बनाकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। जांच में मोंटी और चिराग के गोगी गैंग से जुड़े होने का भी खुलासा हुआ है।
Location : Lucknow
Published : 2 September 2026, 9:26 AM IST