वोटर लिस्ट विवाद और EC में रार: सपा राष्ट्रीय सचिव का चुनाव आयोग पर संगीन आरोप, कहा- जांच हो और पद छोड़ें CEC ज्ञानेश कुमार

SIR और Form-6 को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल उठे हैं। सपा नेता सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने रिपोर्ट का हवाला देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 26 September 2026, 7:42 PM IST
google-preferred

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीन सदस्यीय चुनाव आयोग के भीतर कुछ फैसलों को लेकर दो चुनाव आयुक्तों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार विभिन्न फैसलों और आदेशों पर औपचारिक आपत्ति दर्ज की।

Form-6 में बदलाव को लेकर भी सवाल

सपा नेता ने नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले Form-6 में SIR से जुड़े सवाल जोड़े जाने को लेकर भी सवाल उठाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Form-6 में आवेदक से यह जानकारी मांगी गई कि उसका या उसके माता-पिता/दादा-दादी का नाम पिछली SIR की मतदाता सूची में था या नहीं। चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने मई में इस बदलाव पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि वैधानिक Form-6 में बदलाव के लिए संबंधित नियमों में संशोधन जरूरी होगा। बाद में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू ने भी इस पर सहमति जताई।

“कुछ भी कर लो, आएगी तो समाजवादी पार्टी की ही सरकार”, PDA जन पंचायत में गरजे सांसद छोटेलाल खरवार, भाजपा की उड़ाई धज्जियां

मतदाता अधिकारों को लेकर सपा ने जताई चिंता

सुभाष चंद्र श्रीवास्तव का आरोप है कि ऐसी प्रक्रिया से नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की।

चुनाव आयोग ने रिपोर्ट के दावे पर दी अलग जानकारी

इस मामले में निर्वाचन आयोग का पक्ष भी सामने आया है। आयोग के अधिकारियों ने मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, SIR समेत आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से सर्वसम्मति से लिए गए थे। आयोग ने यह भी कहा कि दोनों चुनाव आयुक्तों ने कुछ पहलुओं पर चिंताएं जरूर दर्ज की थीं, लेकिन इन्हें अंतिम फैसलों से असहमति के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

शिवपाल यादव बदायूं में गरजे, बोले- लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकेगी समाजवादी पार्टी

सपा नेता ने की इस्तीफे और जांच की मांग

सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था में बेहद महत्वपूर्ण है।

Location :  Lucknow

Published :  26 September 2026, 7:42 PM IST

Related News

Advertisement