UP Assembly Election: यूपी चुनाव के लिए NDA में सुलझा सीटों का झगड़ा, BJP सहयोगियों को देगी 60 से अधिक सीटें?

आगामी यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने NDA में सीट बंटवारे की तैयारी में तेजी ला दी है तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, अपना दल (एस), निषाद पार्टी, सुभासपा और आरएलडी को करीब 60 सीटें मिल सकती हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 November 2026, 5:44 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक गतिविधियां हो गई हैं। हालांकि चुनावों में अभी समय है, लेकिन बीजेपी ने अपने सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बीजेपी अपने चार सहयोगी दलों को करीब 60 सीटें देने पर विचार विमर्श कर रही है। अगर इस पर सहमति बनती है, तो बीजेपी खुद करीब 343 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, अभी सीट-बंटवारे की अंतिम व्यवस्था की घोषणा नहीं हुई है।

NDA के इन सहयोगियों को मिल सकती हैं 60 सीटें

जानकारी के अनुसार, बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में फिलहाल चार प्रमुख सहयोगी दल शामिल हैं। इनमें अपना दल (S), निषाद पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो, बीजेपी इन चार दलों को लगभग 60 सीटें देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह संख्या 60 से 70 के बीच हो सकती है।

ये भी पढ़ें- सपा के दलित सम्मेलन से पहले आगरा में भंते सम्मेलन की तैयारी, कालिंदी विहार में जुटेंगे बौद्ध भिक्षु

2022 में सहयोगियों को मिली थीं इतनी सीटें

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में, बीजेपी ने अपने दो सहयोगियों को कुल 27 सीटें दी थीं। जिनमें अपना दल (S) को 17 और निषाद पार्टी को 10 सीटें मिली थीं। उस चुनाव में, बीजेपी ने 376 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। जिसमें से अपना दल (S) ने अपनी 17 सीटों में से 12 पर जीत हासिल की, जबकि निषाद पार्टी को मिली 10 सीटों में से उसने 6 सीटें जीतीं थीं। ऐसे में गठबंधन में दो नए सहयोगियों के शामिल होने से, पहले की तुलना में सीट-बंटवारे के समीकरण काफी बदल गए हैं।

RLD और SBSP की सीटों पर खास नजर

सीट-बंटवारे की मौजूदा चर्चा में, राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) की मांगें सबसे ज्यादा हो रही हैं। RLD पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना राजनीतिक आधार मजबूत मानती है। पार्टी की नजर पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वांचल क्षेत्र की कुछ सीटों पर भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RLD को 20 से 25 सीटें मिलने की संभावना है।

वहीं, ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने भी काफी सीटों पर दावा पेश किया है और पार्टी को लगभग 25 सीटें मिलने की संभावना है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला बीजेपी नेतृत्व और उसके सहयोगी दलों के बीच बातचीत के बाद होगा।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की रैली से गायब होने पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, इन 68 नेताओं को निकाला पार्टी से बाहर

बीजेपी की रणनीति में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को बहुत अहम माना जाता है। पूर्वांचल के कुछ इलाकों में अपना दल (S) और निषाद पार्टी का काफी प्रभाव है। कहा जाता है कि राजभर समुदाय के बीच SBSP का अच्छा प्रभाव है, जबकि पश्चिमी यूपी में जाट मतदाताओं के बीच RLD का आधार है।

अमित शाह और पार्टी नेतृत्व करेंगे फैसला

बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फिलहाल अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता इस प्रक्रिया में शामिल हैं। जल्द ही सीटों के बंटवारे का औपचारिक ढांचा सामने आ सकता है।

Location :  Lucknow

Published :  13 November 2026, 5:44 PM IST

Advertisement