उत्तर प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका, बलिया से बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 August 2026, 10:36 PM IST
google-preferred

Ballia: बलिया से बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। वह कैंसर से पीड़ित थे।

कैंसर से जूझ रहे थे

गौरतलब है कि विधायक उमाशंकर सिंह काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी हालत काफी नाजुक थी। उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं। लखनऊ आवास में आइसोलेशन में रहते थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों और नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उमाशंकर सिंह अपने क्षेत्र में जनप्रिय और संघर्षशील नेता के तौर पर पहचाने जाते थे, और उनका इस तरह चले जाना राजनीतिक गलियारों में एक बड़ी खाली जगह छोड़ गया है।

विधानसभा चुनाव से पहले कृष्ण-सुदामा की एंट्री, अखिलेश यादव के बयान के बाद यूपी की राजनीति गरम

कौन थे उमाशंकर सिंह

उमाशंकर सिंह को पूर्वांचल की राजनीति में बसपा का सबसे बड़ा और मजबूत चेहरा माना जाता था। उमाशंकर सिंह का जन्म 2 जनवरी 1971 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खनवर गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था।  उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल से और उच्च शिक्षा बलिया के एक कॉलेज से की। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र संघ से की थी।

कद्दावर और प्रभावशाली नेता की छवि

उमाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक कद्दावर और प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते थे। मौजूदा राजनीतिक समीकरणों में वे बीएसपी (BSP) पार्टी के इकलौते ऐसे विधायक थे, जिन्होंने पार्टी का विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया था। उनके निधन के बाद अब बसपा का प्रदेश में कोई विधायक नहीं बचा।

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन टेंडर में धांधली पड़ी भारी, यूपी शासन ने छीने हाथरस चेयरमैन श्वेता चौधरी के अधिकार

बीएसपी को बड़ा झटका

उनके अचानक निधन से बहुजन समाज पार्टी को एक बहुत बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। रसड़ा क्षेत्र समेत पूरे बलिया जिले में उनके चाहने वालों और समर्थकों में शोक का माहौल है।

 

Location :  Ballia

Published :  5 August 2026, 10:11 PM IST

Advertisement