Budaun: आग से जंग के लिए एसएसपी अंकिता शर्मा का बड़ा कदम! दो नई हाईटेक दमकल गाड़ियां सड़कों पर उतरीं

जिले में आगजनी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन से दो अत्याधुनिक दमकल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई तकनीक से लैस ये वाहन अब शहर की संकरी गलियों और ग्रामीण इलाकों तक तेजी से पहुंचकर आग पर जल्द काबू पाने में मदद करेंगे।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 22 April 2026, 1:43 PM IST
google-preferred

Budaun: गर्मी का मौसम शुरू होते ही आगजनी की घटनाएं अक्सर भयावह रूप ले लेती हैं। खेतों में लगी छोटी चिंगारी देखते ही देखते बड़ी तबाही में बदल जाती है, तो बाजारों और रिहायशी इलाकों में आग लगने की घटनाएं लोगों की जान और संपत्ति दोनों के लिए खतरा बन जाती हैं। ऐसे ही बढ़ते जोखिम को देखते हुए बदायूं प्रशासन ने अग्निशमन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

मंगलवार को बदायूं पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने अग्निशमन विभाग की दो नई अत्याधुनिक दमकल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में इन वाहनों को जिले की सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ा गया।

बदायूं में बाइक सवार ने युवक को कुचला, बाराबंकी में सड़क पर गिरे लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा

आधुनिक तकनीक से लैस हैं नई दमकल गाड़ियां

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि बदलते समय के साथ आगजनी की घटनाओं का स्वरूप भी बदल रहा है। बढ़ती आबादी, शहरीकरण और घनी बस्तियों के कारण आग लगने की घटनाओं में तेजी आई है। ऐसे में अग्निशमन विभाग की भूमिका बेहद अहम हो जाती है।

नई दमकल गाड़ियों को आधुनिक उपकरणों से तैयार किया गया है। ये वाहन संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों तक आसानी से पहुंच सकती हैं। इससे आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके तक पहुंचने का समय कम होगा और शुरुआती स्तर पर ही आग को नियंत्रित किया जा सकेगा।

बदायूं में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने ही रच दी 10 वर्षीय बेटे की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आपातकालीन कॉल पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया देना जरूरी है ताकि जनहानि और आर्थिक नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग को नियमित मॉक ड्रिल करनी चाहिए। जिससे कर्मचारियों की तैयारी मजबूत बनी रहे।

Location :  Budaun

Published :  22 April 2026, 1:43 PM IST

Advertisement