चंदौली में पुलिस टीम पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, सावन में नोटिस तामील के दौरान हुआ था बवाल

चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सावन के दौरान मीट-मुर्गा दुकानों पर नोटिस तामील करने गई पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर सरकारी कार्य में बाधा, पुलिसकर्मियों से मारपीट और जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 4 August 2026, 5:27 PM IST
google-preferred

Chandauli: सावन के दौरान मीट-मुर्गा दुकानों पर नोटिस तामील करने गई पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सरकारी ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, उनके साथ मारपीट की गई और एक सिपाही का गला दबाने के साथ उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई थी। इस घटना में चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

1 अगस्त को हुआ था हमला

पुलिस के मुताबिक, 1 अगस्त को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर में पुलिस टीम सावन के दौरान मीट और मुर्गा दुकानों पर प्रशासनिक नोटिस तामील कराने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और जानलेवा हमला भी किया गया।

मौत को छूकर वापस आया युवक; चंदौली के राजदरी जलप्रपात के तेज बहाव में बहा, यहां पढ़ें पूरी खबर

तीन पुलिसकर्मी हुए थे घायल

हमले में दुलहीपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, एक सिपाही का गला दबाने और उसकी वर्दी फाड़ने का भी आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

दो आरोपी गिरफ्तार

चंदौली में 5 साल के मासूम के गायब होते ही मचा हड़कंप, टोल प्लाजा से मिला सुराग और फिर…

मुगलसराय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिंस सोनकर उर्फ विराट और अमरजीत सोनकर उर्फ छोटू को अलीनगर रोड स्थित गंजी प्रसाद तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के साथ सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

Location :  Chandauli

Published :  4 August 2026, 5:27 PM IST

Advertisement