बदायूं में मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

यूपी के बदायूं में रविवार को दर्दनाक हादसे की बड़ी खबर है। ट्रेन हादसे में एक युवक की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 May 2026, 1:44 PM IST
google-preferred

Budaun: कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव हरदासपुर के पास बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में 27 वर्षीय युवक की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हरदासपुर निवासी योगेश मौर्य (27) पुत्र किशन लाल शनिवार रात करीब 1 बजे अपने खेत पर मेंथा की सिंचाई कर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह खेत से वापस आते समय गांव से लगभग 100 मीटर पहले रेलवे लाइन पार कर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए, मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी परिजनों को देर रात करीब 2 बजे हुई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और युवक की हालत देखकर हक्के-बक्के रह गए। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

बदायूं में परचून की दुकान से बिक रही अवैध शराब, वीडियो वायरल

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक योगेश खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। बड़े भाई विद्याराम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

बदायूं में बवाल: नशे में कार… नाले में गिरी जिंदगी और भीड़ का बेकाबू इंसाफ; जानें भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई का सच

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर पहुंची कोतवाली बिसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Location :  Badaun

Published :  3 May 2026, 1:30 PM IST

Advertisement