हिंदी
अवैध शराब का कारोबार खुलेआम
Budaun: बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है। ग्राम टिकरा तिराहा स्थित चौकी नौली के पास एक प्राइवेट परचून की दुकान से शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्राहक और दुकानदार के बीच सौदेबाजी
वायरल वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि दुकानदार एक क्वार्टर शराब 100 रुपए में बेच रहा है। वीडियो में ग्राहक और दुकानदार के बीच सौदेबाजी भी सुनाई दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह खेल काफी समय से चल रहा है, लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस की नजर इस ओर नहीं पड़ी।
नकली शराब से जानमाल का खतरा
गौरतलब है कि जिले भर में देशी व अंग्रेजी शराब की लाइसेंसी दुकानें पहले से संचालित हैं। इसके बावजूद परचून की दुकानों से अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और नकली शराब से जानमाल का खतरा भी बढ़ रहा है।
दुकानों पर चोरी-छिपे शराब
ग्रामीणों ने बताया कि चौकी नौली के आसपास कई परचून की दुकानों पर चोरी-छिपे शराब मिल जाती है। शाम होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे माहौल खराब होता है और महिलाओं को आने-जाने में दिक्कत होती है।
दिल्ली में कार चोरी गैंग का भंडाफोड़; 31 लग्जरी गाड़ियां बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार
आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग हरकत में आया है। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम भेजी जा रही है। वीडियो की सत्यता परखी जाएगी और दोषी पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ऐसा क्या बोले कि अधिकारियों के उड़े होश
उसहैत थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। चौकी पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। अवैध शराब बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Location : Budaun
Published : 2 May 2026, 5:40 PM IST
Topics : Badaun illicit liquor Latest News UP News Video Viral