एटा से दर्दनाक खबर: बिजली लाइन डालते समय बड़ा हादसा, तीन लोग झुलसे, एक मौत

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला दर्शन गांव में ट्यूबवेल की विद्युत लाइन डालते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोग झुलस गए। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 25 December 2025, 10:33 PM IST
google-preferred

Etah: शाम ढलते ही एटा के एक गांव में ऐसा हादसा हुआ। जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। ट्यूबवेल की बिजली लाइन डालने का काम चल रहा था तभी अचानक करंट दौड़ गया। पल भर में चीख-पुकार मच गई। जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वही तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया।

नगला दर्शन गांव में हादसा

यह घटना एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला दर्शन गांव की है। बुधवार शाम करीब छह बजे सोनू यादव के ट्यूबवेल पर विद्युत लाइन डाली जा रही थी। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Etah Crime: एटा में 19 वर्षीय युवती की दर्दनाक हत्या, एटा पुलिस ने मामले को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

मृतक की पहचान

हादसे में सोनू यादव के चाचा भीकमपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही यह खबर परिवार को मिली। घर में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। गांव के लोग भी जमा हो गए। हर तरफ शोक का माहौल बन गया।

तीन लोग झुलसे

इस हादसे में एक प्राइवेट लाइनमैन अनुज समेत कन्हैई और भूरी सिंह भी करंट की चपेट में आ गए। तीनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत स्थिर बताई गई और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Etah News: भरभरा कर गिरी घर की दीवार, 2 लोगों की मौत, 3 मासूम बच्चों की हालत गंभीर; मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी और गांव की बिजली सप्लाई बंद कराई। घटना की जानकारी मिलते ही अवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हालात को संभाला और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Location : 
  • Etah

Published : 
  • 25 December 2025, 10:33 PM IST