हिंदी
जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज
Fatehpur: फतेहपुर पहुंचे Avimukteshwaranand Saraswati ने गौरक्षा यात्रा के दौरान केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “गौमाता का मांस बेचने वाले आज देश और प्रदेश में राज कर रहे हैं।” उनके बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज यूपी भ्रमण के तहत बांदा से गौरक्षा यात्रा लेकर फतेहपुर पहुंचे। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर सनातनी हिंदुओं ने जोरदार स्वागत किया।
बहुआ क्षेत्र के सुजानपुर गांव में Hemlata Patel और उनके पति धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चरण पादुका धोकर आरती उतारी और फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय हिंदुत्व और गौ रक्षा की बात करने वाले नेता अब देश में बूचड़खानों को बढ़ावा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा मांस सप्लाई होता है और सरकारें गौ रक्षा के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही हैं।
अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जैसे रावण ने भेष बदलकर माता सीता का हरण किया था, उसी तरह कुछ नेता गेरुआ वस्त्र पहनकर सनातनियों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने मोदी और योगी को “कालनेमि” बताते हुए हिंदुओं से गौ हत्या करने वालों को वोट न देने की अपील की।
अमेठी में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जानिये पूरा अपडेट
शंकराचार्य ने कहा कि गौ रक्षा सनातन धर्म का प्रमुख आधार है और 1966 के गौ रक्षा आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने वालों का समर्थन किया जाना चाहिए।
यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी, सत्यम पटेल समेत कई लोग मौजूद रहे।
Location : Fatehpur
Published : 27 May 2026, 4:31 PM IST