हिंदी
UP में क्या सच में मिल रही है 24 घंटे सप्लाई? (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां तापमान कई जिलों में 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे हालात में बिजली लोगों के जीवन की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है, लेकिन राज्य के कई हिस्सों में बिजली संकट ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
प्रदेश के कई जिलों में घंटों की बिजली कटौती, लगातार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या सामने आ रही है। इससे न सिर्फ घरों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि छोटे-बड़े कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी में बिजली गुल होने से लोग रातों की नींद तक खो रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के अनुसार, उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 31,824 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई है। सरकार का दावा है कि शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित मानकों के अनुसार बिजली दी जा रही है। हालांकि कुछ स्थानों पर तकनीकी और स्थानीय कारणों से बाधाएं सामने आ रही हैं।
पूर्व विधायक इरफान सोलंकी फिर विवादों में, बकरा मंडी पदाधिकारी ने लगाया रंगदारी और लूट का आरोप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि पहले के समय में बिजली की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने दावा किया कि पहले सप्ताह के हिसाब से बिजली मिलती थी, जबकि अब पूरे प्रदेश में नियमित आपूर्ति हो रही है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कुछ पावर स्टेशनों पर तकनीकी शटडाउन और रखरखाव के कारण समस्याएं आ रही हैं।
गोरखपुर में भाजपा सरकार पर बरसे माता प्रसाद पांडे बोले- भगवान भरोसे चल रही सरकार
सरकार के दावों और जमीनी स्थिति के बीच अंतर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कहीं रिकॉर्ड सप्लाई का दावा है तो कहीं घंटों अंधेरा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर भीषण गर्मी में जनता को राहत कब मिलेगी?
Location : Lucknow
Published : 27 May 2026, 3:20 PM IST