‘एक हफ्ते में बिजली ठीक करो, वरना…’ सपा नेता ने विभाग को दिया अल्टीमेटम, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में बिजली की खराब व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विजय रावत ने पोखरभीडा के चौहान टोले की बिजली व्यवस्था एक सप्ताह में दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विद्युत विभाग कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।