पूर्व विधायक इरफान सोलंकी फिर विवादों में, बकरा मंडी पदाधिकारी ने लगाया रंगदारी और लूट का आरोप

कानपुर के चमनगंज स्थित हलीम ग्राउंड में लगने वाली बकरा मंडी को लेकर पूर्व विधायक Irfan Solanki एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मंडी पदाधिकारी ने पूर्व विधायक के गनर और साथियों पर मारपीट कर 2.70 लाख रुपये लूटने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 27 May 2026, 2:46 PM IST
google-preferred

kanpur: कानपुर के चमनगंज स्थित हलीम ग्राउंड में लगने वाली बकरा मंडी को लेकर पूर्व विधायक Irfan Solanki एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मंडी पदाधिकारी ने पूर्व विधायक के गनर और साथियों पर मारपीट कर 2.70 लाख रुपये लूटने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

“तीन लाख की रंगदारी मांगी गई”

पटकापुर निवासी वफा अब्बास ने आरोप लगाया कि वह कई वर्षों से हलीम ग्राउंड में बकरा बाजार का संचालन कराते हैं। मंगलवार रात त्योहार के चलते बाजार में भारी भीड़ थी। इसी दौरान पूर्व विधायक अपने गनर और समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो गनर और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही मंडी लगाने के नाम पर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। विरोध करने पर उनके पास मौजूद 2.70 लाख रुपये छीन लिए गए।

गनर पर मारपीट का आरोप, बाजार में मचा हंगामा

घटना के बाद बकरा मंडी से जुड़े व्यापारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित लोगों ने हलीम ग्राउंड के सभी गेट बंद कर दिए और जमकर नारेबाजी की। लोगों ने “पूर्व विधायक मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

दो घंटे तक चला विरोध प्रदर्शन

सूचना पर पहुंची चमनगंज पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद मंडी पदाधिकारी ने लूट, रंगदारी और मारपीट की तहरीर पुलिस को दी।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kanpur

Published :  27 May 2026, 2:46 PM IST

Advertisement