सावन में चिकन-बिरयानी की सूचना से मचा हड़कंप, बरेली में पुलिस ने क्यों उठाया बड़ा कदम?

बरेली के बहेड़ी में सावन माह के दौरान चिकन शॉप पर बिरयानी और चिकन बिक्री की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 9 August 2026, 12:45 AM IST
google-preferred

Bareilly : सावन माह के दौरान बरेली के बहेड़ी इलाके में एक चिकन शॉप पर बिरयानी और चिकन बेचे जाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। मुंडिया गली के सामने स्थित दुकान पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर खाद्य सामग्री और बिक्री से जुड़े सामान की जांच की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से बिरयानी और चिकन से संबंधित सामान को कब्जे में लिया है। वहीं, दुकान से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

चोरी के माल बंटवारे के दौरान पुलिस की घेराबंदी, रायबरेली में सर्राफा चोरी गिरोह का सनसनीखेज खुलासा

मौके पर जुटी भीड़

पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस टीम ने दुकान संचालक और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी जुटाई।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुकान पर खाद्य सामग्री की बिक्री किन परिस्थितियों में की जा रही थी और क्या सभी नियमों का पालन किया जा रहा था।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Bareilly

Published :  9 August 2026, 12:45 AM IST

Related News

Advertisement