हिंदी
UP STF ने एनकाउंटर में किया ढ़ेर
Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी एनकाउंटर में मारे गए हैं। दोनों आरोपियों की पहचान रविन्द्र (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) के रूप में हुई है। यूपी STF की कार्रवाई में आज बुधवार (17 सितंबर) को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में इन आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है। जिसमें दिशा पाटनी के आवास पर गोलियां चलाने वाले मुख्य शूटर ढेर हो गए हैं, मृतक शूटर रविंद्र रोहतक और अरुण सोनीपत का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों के तार रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं और एसटीएफ की टीम ने मौके से ग्लॉक, जिगाना पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। बता दें कि 12 सितंबर की अर्ली मॉर्निंग में बरेली के सिविल लाइंस इलाके में दिशा पाटनी के परिवार के घर के बाहर दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने 8-10 राउंड फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी सुबह करीब 3:45 बजे हुई, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से दिल्ली पुलिस का एक कर्मचारी भी घायल हुआ है। 12 सितंबर की सुबह बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।
इस मामले में थाना कोतवाली बरेली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुठभेड़ में नोएडा एसटीएफ दिल्ली की सीआई यूनिट, सोनीपत की विशेष कार्यबल इकाई शामिल रही।
Location : Ghaziabad
Published : 17 September 2025, 11:34 PM IST
Topics : disha patani encounter shooters UP STF