हिंदी
घूसखोर पंडित’ विवाद पर देशभर में बवाल
New Delhi: नीरज पांडेय के निर्देशन में बनी ‘घूसखोर पंडित’ के टीजर रिलीज होने के बाद से ही देश भर में विरोध हो रहा है..वहीं फिल्म शीर्षक के खिलाफ गंभीरता दिखाते हुए यूपी सरकार की तरफ से सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देशक और निर्माण टीम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है..दूसरी तरफ फिल्म शीर्षक को लेकर आपत्ति जताए जाने के बाद निर्देशक नीरज पांडे और फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने सफाई दी है..बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इसे ब्राह्मण समाज का अपमान बताया है..साथ ही आमजन में भी फिल्म के शीर्षक को लेकर रोष दिखाई दिया..जिसके चलते देश भर में जगह-जगह प्रदर्शन हुए..
कैसे शुरु हुआ विवाद
नीरज पांडेय के निर्देशन में बनी घूसखोर पंडित का टीजर 3 फरवरी को नेटफलिक्स पर रिलीज किया गया था..फिल्म का शीर्षक विवाद स्पद होने के चलते पूरे देश में इसको लेकर आपत्ति जताई गई..वहीं देखते ही देखते इसको लेकर ब्राह्मण समाज और साथ ही सामाजिक संगठनों में आक्रोश बढ़ता चला गया..और एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया..
प्रदेश सरकार ने लिया एक्शन
फिल्म का विवाद पूरे देश में तूल पकड़ता जा रहा..जिसके चलते जगह-जगह सामाजिक संगठन प्रदर्शन कर रहे ..और साथ ही फिल्म की आपत्तिजनक सामग्री को ओटीटी प्लेटफार्म से हटाए जाने की मांग तेज हो रही थी..वहीं सामाजिक संगठनों के साथ मामला राजनीतिक स्तर पर भी गर्माता जा रहा..फिल्म को लेकर यूपी में सबसे ज्यादा एतराज जताया जा रहा..वहीं सीएम योगी भी मामले को लेकर गंभीर दिखाई दिए..और उन्होंने एक्शन मोड में आते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फिल्म के निर्देशक और इसे जुड़े लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई...
राजनीतिक रिएक्शन
फिल्म के आपत्तिजनक शीर्षक होने के चलते बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी तल्ख तेवर अपनाते हुए टिप्पणी की..पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने फिल्म को लेकर कहा कि यह ब्राह्मण समाज का अपमान है..और इसको लेकर कड़ा कदम उठाया जाना चाहिए..उन्होने इस दौरान फिल्म को बैन करने की भी मांग की..वहीं साथ ही मामले को लेकर बसपा सुप्रीमो केंद्र सरकार को घेरने से भी नहीं चुकी..मायावती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कड़ा रोष प्रकट किया..
फिल्म मेकर्स ने दी सफाई
फिल्म को लेकर बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए फिल्म मेकर्स भी फिल्म को लेकर बचाव में उतर पड़े..फिल्म निर्देशक नीरज पांडेय ने कहा कि फिल्म का शीर्षक किसी समाज को ठेस पहुंचाने वाला नही है..ये सिर्फ काल्पनिक कहानी जिसे बस फिल्माया गया है..घूसखोर पंडित के मुख्य अभिनेता मनोज वाजपेयी ने भी फिल्म को लेकर सफाई देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाला नहीं था..हम लोगों क विचारों का सम्मान करते हुए मामले को गंभीरता से ले रहे है..उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जाकर पोस्ट के माध्यम से फिल्म को लेकर सफाई दी...आपको बता दें कि विवाद बढ़ने के बाद फिल्म से जुड़े सभी आपत्तिजनक कंटेट को नेटफलिक्स से हटा दिया गया है..
Location : New Delhi
Published : 8 February 2026, 1:49 PM IST
Topics : bribed priest controversy Latest News UP News