हिंदी
सोनभद्र में 26 जनवरी को प्रशासनिक वाहन की टक्कर से महिला अस्पताली देवी की मौत हो गई। परिवार ने साजिश और साक्ष्य छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पीड़ितों के लिए मुआवजा, नौकरी और जमीन की मांग, 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर न्याय महापंचायत की चेतावनी।
Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में 26 जनवरी को प्रशासनिक वाहन की टक्कर से महिला अस्पताली देवी की मौत हो गई। मृतका के पति ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हादसा साधारण नहीं बल्कि साजिश के तहत किया गया, साक्ष्य छेड़छाड़ की गई और गलत मुकदमा दर्ज किया गया।
सरदार सेना और जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एस. पटेल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों के लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और जमीन की मांग की।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। डॉ पटेल ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे में उचित कदम नहीं उठाए गए, तो न्याय महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।