मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध मौत, शव गांव पहुंचते ही भड़का गुस्सा; परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप

गाजियाबाद में मजदूरी करने गए एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बांसगांव-खजनी मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच व आर्थिक सहायता की मांग की। प्रशासन के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 2 June 2026, 8:46 PM IST
google-preferred

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के बांसगांव क्षेत्र में मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब गाजियाबाद में मजदूरी करने गए एक युवक का शव गांव पहुंचा। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे परिवार और ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते बांसगांव-खजनी मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रशासन को मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा।

मृतक की पहचान और पूरा मामला

मृतक की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के महसीन गांव निवासी 30 वर्षीय अनिल निषाद के रूप में हुई है। अनिल रोजी-रोटी के लिए गाजियाबाद गए थे, जहां सोमवार को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के मुताबिक अनिल शादीशुदा थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें 8 साल की आस्था और 6 साल की रिद्धि शामिल हैं।

“अगर मैं घूंघट करूंगी तो लड़का भी शेरवानी पहनकर घूमेगा”…सास से बोली दुल्हनिया, पढ़ें गाजियाबाद का दिलचस्प मामला

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के भाई अरविंद निषाद ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति, गुच्चे सिंह, अनिल को काम दिलाने के लिए गाजियाबाद लेकर गए थे। सोमवार दोपहर सूचना मिली कि काम के दौरान गिरने से अनिल की मौत हो गई।

शव को लेकर और बढ़ा संदेह

परिजनों का गुस्सा तब और बढ़ गया जब उन्हें बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें नहीं सौंपा गया। आरोप है कि शव लेकर गांव लौट रहे लोग रास्ते में भटवली चौराहे के पास वाहन रोककर फरार हो गए। इस घटना ने परिवार के संदेह को और गहरा कर दिया।

गाजियाबाद पुलिस ने सुलझाई इंटरनेशनल खिलाड़ी चिराग त्यागी हत्याकांड की गुत्थी, सिर्फ इतनी सी बात पर दोस्त ने कर दिया मर्डर

गांव में पहुंचते ही भड़का आक्रोश

मंगलवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते लोगों ने बांसगांव-खजनी मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

Location :  Ghaziabad

Published :  2 June 2026, 8:46 PM IST

Related News

Advertisement