Prayagraj Triple Murder: ट्रिपल मर्डर से दहली संगमनगरी, बुजुर्ग दंपति और बेटी के शव मिलने से सनसनी

प्रयागराज के सिटी जोन स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद घर के अंदर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद हुए।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 2 June 2026, 7:29 PM IST
google-preferred

Prayagaraj: प्रयागराज के सिटी जोन स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद घर के अंदर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद हुए। मृतकों में 70 वर्षीय वीरेंद्र वैश्य, उनकी 65 वर्षीय पत्नी अनीता वैश्य और 45 वर्षीय अविवाहित बेटी मीनाक्षी शामिल हैं।

कई दिनों से नहीं दिखी थी परिवार की गतिविधि

स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार की कोई गतिविधि रविवार से दिखाई नहीं दे रही थी। घर का दरवाजा बाहर से बंद था, जिससे पड़ोसियों को संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई पुलिस

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। पुलिस को तीनों के शव अलग-अलग कमरों में मिले, जिसके बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

मौत के कारणों पर बना हुआ है रहस्य

प्रारंभिक जांच में तीनों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

Location :  Prayagraj

Published :  2 June 2026, 7:29 PM IST

Advertisement