सुलतानपुर में खाना बनाते समय फटा कूकर, महिला समेत 4 बच्चियां झुलसीं

सुलतानपुर में शनिवार को खाना बनाते समय अचानक हुए तेज धमाके ने पूरे परिवार को दहला दिया। उमरी मिश्राने गांव में प्रेशर कुकर फटने के बाद लगी आग की चपेट में आकर महिला समेत तीन बच्चियां झुलस गईं, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 October 2026, 1:31 AM IST
google-preferred

Sultanpur: गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उमरी मिश्राने गांव में शनिवार को खाना बनाते समय प्रेशर कूकर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक तेज धमाके के साथ कूकर फटने और आग लगने से महिला समेत तीन बच्चियां झुलस गईं। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने आनन-फानन में चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

अचानक हुए धमाके से परिवार के लोग सहम गए। कुछ ही क्षण में घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे के बाद गांव में भी घटना को लेकर चर्चा रही।

आग में झुलसी तीन बच्चियां

बताया जा रहा है कि उमरी मिश्राने गांव में शनिवार को महिला घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे पर रखा प्रेशर कूकर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। कूकर फटने से निकली गर्म भाप और आग की चपेट में महिला के साथ वहां मौजूद तीन बच्चियां भी आ गईं। हादसे में चारों झुलस गईं।

धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में झुलसे लोगों को बाहर निकाला गया और निजी साधन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

सुलतानपुर में सैकड़ों लेखपालों का हल्लाबोल, तहसील दिवस का बहिष्कार; आखिर 2016 से क्या मांग रहे हैं?

चारों घायल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

चारों घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में सभी का उपचार चल रहा है। हादसे में झुलसे लोगों की चोटों की गंभीरता और उनकी स्थिति के संबंध में चिकित्सकों की ओर से विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस का बयान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली। प्रथम दृष्टया हादसा खाना बनाते समय प्रेशर कूकर फटने से होना बताया जा रहा है। पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटा रही है।

सुलतानपुर में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो बाइक सवार गंभीर

घर में मचा हड़कंप

 

Location :  Sultanpur

Published :  4 October 2026, 1:15 AM IST

Advertisement