Gorakhpur: जबरन बिजली लाइन चालू कराने की कोशिश, उपकेंद्र में प्रधान ने किया हंगामा

गोरखपुर के उनवल बिजली उपकेंद्र पर लाइन चालू कराने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला हंगामे और हाथापाई तक पहुंच गया। साथियों के साथ पहुंचे कठैचा विंदन गांव के प्रशासक ग्राम प्रधान पर जेई और कर्मचारियों से बदसलूकी करने तथा जबरन बिजली लाइन चालू कराने की कोशिश का आरोप है।

Gorakhpur: जिले के खजनी क्षेत्र में स्थित उनवल उपकेंद्र पर अपने साथियों के साथ पहुंचकर कठैचा विंदन गांव के प्रशासक ग्राम प्रधान ने जमकर बवाल काटा, उपकेंद्र के जेई के साथ बदसलूकी करते हुए जबरन लाइन चालू करने का प्रयास किया तथा जेई और कर्मचारियों को गालियां देते हुए हाथापाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया।

शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे उनवल पाॅवर हाॅउस पर पहुंचे प्रशासक ने अपने साथियों के साथ शोर शराबा, गाली-गलौच करते हुए वहां पर मौजूद उपकेंद्र के जेई सत्येंद्र कुमार के साथ बदसलूकी की और जबरन बिजली की लाइन चालू करने लगे।

लाइनमैन बिजली के पोलों पर चढ़ कर रहे थे काम

जेई ने बताया कि इस दौरान लाइनमैन क्षेत्र में बिजली के पोलों पर चढ़ कर काम कर रहे थे, यदि लाइन चालू हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना से संबंधित विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उपकेंद्र पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह से बीच-बचाव करते हुए घटना की सूचना खजनी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार राय ने पुलिस टीम के साथ दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि घटना के दौरान आरोपी शराब के नशे में थे, उन्हें देखकर उपकेंद्र के सभी अधिकारी कर्मचारी भयभीत हो गए।

Shahid Ali Property: गोरखपुर में गैंगस्टर की 1.22 करोड़ की जमीन जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हो सकता था बड़ा हादसा

इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुमार भारद्वाज ने बताया कि यदि लाइन चालू हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्राम प्रधान ने पाॅवर हाॅउस के निषिद्ध क्षेत्र (सर्विस एरिया) में जबरन घुसकर उपद्रव किया। मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए उपकेंद्र के जेई ने थाने में तहरीर दी है।

Shahid Ali Property: गोरखपुर में गैंगस्टर की 1.22 करोड़ की जमीन जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Location :  Gorakhpur

Published :  3 October 2026, 11:17 PM IST

Advertisement