हिंदी
कई बीघा फसल जलकर राख
Auraiya News: औरैया से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां आग लगने से कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। मगर तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
क्या है पूरी घटना?
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के गाँव आधासी और गाँव भर्रापुर के बीच बम्बा के पास रविवार दोपहर एक बड़ी घटना में बाइक से निकली चिंगारी के कारण खेतों में खड़ी फसल में आग लग गई, जिससे किसानों की कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और किसान बदहवास हो उठे
आधासी की भी फसल जलकर नष्ट
मिली जानकारी के अनुसार ध्रुव यादव पुत्र ओहराम निवासी ग्राम बल्लापुर की लगभग 1 बीघा, दिनेश पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम अधासी की करीब 3 बीघा तथा शुभम मिश्रा और रामसुख निवासी आधासी की भी फसल जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा पुष्पेंद्र, देवेंद्र और धर्मेंद्र पुत्र अरविंद निवासी ग्राम अधासी की लगभग 1 बीघा फसल भी आग की चपेट में आ गई।
गोरखपुर में चोरी का बड़ा खुलासा: 5 शातिर गिरफ्तार, नकदी-चांदी समेत वाहन बरामद
फसल के पास खड़ी एक बाइक से अचानक चिंगारी
खेत में खड़ी फसल के पास खड़ी एक बाइक से अचानक चिंगारी निकली, जिसने सूखी फसल को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान संभल भी नहीं सके।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक अधिकांश फसल जलकर राख हो चुकी थी। इस दौरान खेत में खड़ी एक बाइक भी पूरी तरह जल गई। घटना के बाद किसानों में भारी मायूसी है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
Location : Auraiya
Published : 19 April 2026, 4:23 PM IST
Topics : auraiya news fire Latest News UP News