Sonbhadra: खेलते-खेलते तालाब में समाया मासूम, चाचा पानी में कूदे…लेकिन नहीं बची जान

दुद्धी कोतवाली अंतर्गत आने वाले अमवार चौकी क्षेत्र के बघाडू गांव स्थित बोलताकरम टोला में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घर से बिना बताए नहाने गए बच्चे का शव उसके चाचा ने तालाब से बाहर निकाला।

Updated : 24 May 2026, 9:31 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: दुद्धी कोतवाली अंतर्गत आने वाले अमवार चौकी क्षेत्र के बघाडू गांव स्थित बोलताकरम टोला में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घर से बिना बताए नहाने गए बच्चे का शव उसके चाचा ने तालाब से बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार बोलताकरम टोला निवासी रंकलाल का सात वर्षीय पुत्र नितेश रविवार दोपहर घरवालों को बिना बताए घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित तालाब पर नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान नितेश का चाचा घर पहुंचा और बच्चे के बारे में पूछताछ की।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

जानकारी न मिलने पर उसे आशंका हुई और वह तालाब की ओर गया। वहां उसकी नजर पानी में तैरती एक आकृति पर पड़ी। संदेह होने पर वह तुरंत तालाब में कूद गया और काफी प्रयास के बाद बच्चे को बाहर निकाला। बाहर लाने पर पता चला कि वह उसका भतीजा नितेश है। यह देखते ही चाचा की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मासूम की मौत की खबर मिलते ही मां सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव की महिलाओं की आंखें भी नम हो गईं और पूरे टोले में मातमी सन्नाटा छा गया।

कभी नीला, कभी काला…UP के इस शिव मंदिर का रहस्य कर देगा हैरान!

घटना की सूचना पर अमवार चौकी प्रभारी जयशंकर राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के मर्चरी हाउस भेज दिया। बताया गया कि मृतक के पिता और दादा रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। ऐसे में नितेश और परिवार की देखभाल उसके चाचा ही करते थे।

UP Crime: गोरखपुर में टिप्पणी का बदला! घर में घुसकर मां-बेटा-बेटी पर हमला, गांव में दहशत

घटना की सूचना मिलने के बाद बाहर गए परिजन भी घर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। चौकी प्रभारी जयशंकर राय ने बताया कि बच्चा घर के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Sonbhadra

Published :  24 May 2026, 9:29 PM IST

Advertisement