‘भगवान मेरी बच्ची को बचा लो’ मलबे से निकलते ही लहूलुहान मां का रो-रोकर बुरा हाल, सीतापुर में बारिश ने मचाया कहर

सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित धरनाग गांव में शनिवार देर रात बारिश के कारण कच्ची दीवार छप्पर समेत ढह गई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 30 August 2026, 3:56 PM IST
google-preferred

Sitapur: लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र के धरनाग गांव में बड़ा हादसा हो गया। बारिश से कमजोर हुई कच्ची दीवार अचानक छप्पर समेत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद परिवार मलबे में दब गया। 

लोगों की हुई जांच

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। हादसे में जयपाल (45), उनकी पत्नी राजरानी (42), दो वर्षीय बेटी धानु समेत परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल सीतापुर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - Sitapur Accident: रक्षाबंधन पर बहन के घर आए जीजा-साले, रात में निकले तो सुबह मिली दोहरी मौत की खबर; हादसे ने मचाया कोहराम

जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक हादसा शनिवार रात करीब 2:30 बजे हुआ। परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई कच्ची दीवार अचानक छप्पर समेत उनके ऊपर गिर गई। सुबह करीब आठ बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली।

ये भी पढ़ें - Sitapur News: रक्षाबंधन पर मामा के घर आया था मासूम, नाना के साथ लौटते वक्त अचानक हुआ ऐसा हादसा; परिवार में मचा कोहराम

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने चौकी प्रभारी शाहमहौली को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मलबा हटाया और उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Location :  Sitapur

Published :  30 August 2026, 3:56 PM IST

Related News

Advertisement