Sitapur News: रक्षाबंधन पर मामा के घर आया था मासूम, नाना के साथ लौटते वक्त अचानक हुआ ऐसा हादसा; परिवार में मचा कोहराम

सीतापुर में रक्षाबंधन की खुशियां एक दर्दनाक हादसे के बाद मातम में बदल गईं। मां के साथ मामा के घर आया एक मासूम सुबह नाना के साथ बाहर गया था। लौटते समय रास्ते में उसके साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। आखिर उस वक्त क्या हुआ?

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 August 2026, 2:11 PM IST
google-preferred

Sitapur: रक्षाबंधन का त्योहार मनाने मामा के घर आया एक मासूम बच्चा अगले ही दिन दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। रामपुर कलां थाना क्षेत्र के खेतमनी सराय गांव में रविवार सुबह हुए हादसे में जर्जर कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, खेतमनी सराय गांव निवासी सहज राम का पुत्र आर्यन शनिवार को अपनी मां के साथ रक्षाबंधन मनाने अपने मामा के घर आया था। परिवार में त्योहार को लेकर खुशी का माहौल था।

नाना के साथ निकला था मासूम

रविवार सुबह आर्यन अपने नाना के साथ शौच के लिए बाहर गया था। बताया गया कि वापस लौटते समय अचानक रास्ते में मौजूद एक जर्जर कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से आर्यन उसके नीचे दब गया।

जिस घर में बेटी खुद को महफूज समझती थी, वहीं घुस आया पड़ोसी… विरोध किया तो तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी

हादसे के बाद मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को मलबे से बाहर निकाला गया।

इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसवां लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आर्यन को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार अनिल कुमार राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन की ओर से भी घटनास्थल का जायजा लिया गया।

UP में नदियों का रौद्र रूप! चित्रकूट में मंदाकिनी ने मचाई तबाही, 800 दुकानें डूबीं… होटल में फंसे श्रद्धालु

रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं

आर्यन के परिवार के लिए रक्षाबंधन का त्योहार बेहद दर्दनाक याद बन गया। जिस घर में त्योहार को लेकर खुशियां थीं, वहां मासूम की मौत की खबर पहुंचते ही मातम छा गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी घटना से गमगीन हैं। बताया गया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हादसे ने जर्जर और कमजोर निर्माणों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बाद ही घटना से जुड़ी आगे की जानकारी सामने आएगी।

Location :  Sitapur

Published :  30 August 2026, 2:11 PM IST

Advertisement