हिंदी
वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने दबोचे दोनों आरोपी (Image Source: Dynamite News)
Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में धान की कटाई को लेकर हुए विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को उसका बाजार पुलिस ने रविवार, 29 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जगमोहनी तिराहा से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद उर्फ पप्पू और महेश के रूप में हुई है। दोनों रामलाल उर्फ रम्मल के बेटे हैं और पकड़ी तिलकनगर के रहने वाले हैं।
घटना 27 नवंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे दुमदुमवा गांव में हुई थी। जानकारी के मुताबिक, गांव में कंबाइन मशीन से धान पहले काटने को लेकर पैसे के लेन-देन के मामले में कंबाइन चालक और आरोपियों के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान गांव के 65 वर्षीय दयाराम लोधी बीच-बचाव करने पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में धान कटाई को लेकर खूनी विवाद, विवाद शांत कराने गए बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, दयाराम लोधी पुत्र बर्मा लोधी के बीच-बचाव करने के दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस घटना में उन्हें चोटें आईं। इसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
धान कटाई के विवाद में बुजुर्ग की मौत (Image Source: Dynamite News)
घटना के बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी थी। उनकी शिकायत के आधार पर उसका बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस इसी मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने उन्हें जगमोहनी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें: सांसद निधि से बन रही सड़क में गड़बड़ी के आरोप, सिद्धार्थनगर में डाइनामाइट न्यूज़ ने परखी जमीनी हकीकत
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और सीओ सदर विश्वजीत सौरयान की देखरेख में की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में उसका बाजार थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, एसआई मुनिन्द्र कुमार त्रिपाठी और एसआई जनार्दन यादव शामिल रहे।
इसके अलावा हेड कांस्टेबल नौमीनाथ यादव और कांस्टेबल संदीप प्रजापति, अजीत कुमार व अजय कुमार ने भी गिरफ्तारी की कार्रवाई में भूमिका निभाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय भेज दिया है।
Location : Siddharthnagar
Published : 29 November 2026, 5:42 PM IST
Topics : Dhan Harvesting Dispute Elderly Man Murder Murder Case paddy harvesting dispute Siddharthnagar news