शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे ने जेल में मांगी शुगर फ्री ब्लैक कॉफी, मिला ऐसा जवाब, मुंह लटका कर वापस चुप बैठ गई

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में जेल में बंद मॉडल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि चर्चा में हैं। जेल में ब्लैक कॉफी की मांग, दोनों के व्यवहार और श्रद्धा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बढ़ते फॉलोअर्स को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 26 October 2026, 4:02 PM IST
google-preferred

Lucknow News: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में जेल पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। जेल में दोनों बहनें बेचैन नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि वे बैरक में इधर-उधर घूमती रही और काफी देर तक आपस में बातचीत करती रही, लेकिन दूसरे कैदियों से दूरी बनाए रखी। इसी बीच श्रद्धा की ओर से शुगर फ्री ब्लैक कॉफी मांगे जाने और उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर बढ़ते फॉलोअर्स ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।

जेल में ब्लैक कॉफी की मांग, प्रशासन ने नियमों का दिया हवाला

जानकारी के मुताबिक, जेल में शुरुआती 24 घंटे तक श्रद्धा और रश्मि ने अन्य कैदियों से बातचीत नहीं की। हालांकि, निगरानी के लिए तैनात डिप्टी जेलर से वे समय-समय पर सवाल पूछती रही। दोनों को करीब 40 से 45 महिला कैदियों वाली बैरक में रखा गया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा ने लगातार सफर और थकान का हवाला देते हुए चाय के बजाय शुगर फ्री ब्लैक कॉफी मांगी। इस पर जेल प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें जेल मैनुअल के मुताबिक ही सुविधाएं और चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। सूत्रों के अनुसार, बैरक में बंद अन्य कैदी भी शिवा शर्मा मामले को लेकर दोनों बहनों से बातचीत करने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्होंने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी।

श्रद्धा दुबे अपनी बहन के साथ जेल में बंद

श्रद्धा दुबे अपनी बहन के साथ जेल में बंद

इंस्टाग्राम पर बढ़े फॉलोअर्स, घट गई फॉलोइंग

श्रद्धा दुबे का इंस्टाग्राम अकाउंट भी चर्चा में है। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद उसके फॉलोअर्स की संख्या करीब 1.41 लाख से बढ़कर 1.44 लाख हो गई, जबकि उसके फॉलोइंग की संख्या 421 से घटकर 407 रह गई। इस बदलाव के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जेल में बंद होने के बावजूद उसका सोशल मीडिया अकाउंट कौन चला रहा है। हालांकि, सिर्फ फॉलोअर्स और फॉलोइंग में बदलाव के आधार पर यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि अकाउंट कोई दूसरा व्यक्ति चला रहा है या बदलाव पहले से निर्धारित गतिविधियों के कारण हुए हैं।

झगड़े के बाद हुई थी घटना, पुलिस जांच जारी

मामला 9 अक्टूबर का है। हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। वह पिछले करीब चार महीने से श्रद्धा दुबे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के दिन शिवा और श्रद्धा के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने घरेलू सहायिका और पड़ोसियों समेत अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं। शिवा की मां रंजना शर्मा की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर समेत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्रद्धा पर शिवा को चौथी मंजिल से धक्का देने का आरोप है, लेकिन इस आरोप की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। फिलहाल, मामले में सामने आ रहे बयानों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Location :  Lucknow

Published :  26 October 2026, 4:02 PM IST

Advertisement