हिंदी
मंडल कार्यशाला के अंतर्गत बैठक का आयोजन
Maharajganj: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बृजमनगंज ब्लॉक स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर मंडल कार्यशाला के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधान सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं क्षेत्र की जनता मौजूद रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मधु सिंह ने किया।
बताते चले कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तक "सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रत्येक बूथ स्तर पर किया जाना है इसी को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन बृजमनगंज कार्यालय पर किया गया।
बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि इस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर सेवा भाव से पार्टी के लिए समर्पित होकर समस्त कार्यकर्ताओं को अपनी एकजुटता दिखाते हुए करना है। भाजपा का उद्देश्य इन कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी कार्यशैली और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है।
सेवा पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों, मठों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।बच्चों और युवाओं को जोड़ने के लिए चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें उनके जीवन दर्शन और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को प्रदर्शित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता प्रदान करना है।
25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक "वोकल फॉर लोकल" अभियान के तहत स्वदेशी मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।
भाजपा कार्यकर्ता इस पखवाड़े के दौरान पार्टी की जनहितकारी योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जन धन योजना आदि की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। साथ ही, पार्टी की नीतियों और कार्यशैली के प्रति आम जनता को जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर होगा। इस दिन उनकी प्रतिमाओं की सफाई और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
भाजपा के इस सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य न केवल सेवा भावना को बढ़ावा देना है, बल्कि जनता के बीच अपनी नीतियों और योजनाओं की गहरी पैठ बनाना भी है। पार्टी के कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ इस अभियान में जुटे हुए हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख उदय राज, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, लेहड़ा मंदिर के पुजारी हरीश चंद पांडे, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदू सिंह, जिला सहकारी समिति अध्यक्ष योगेंद्र यादव, सभासद जयप्रकाश गौड़, सभासद प्रद्युमन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा, बबलू चौरसिया, अमित पासवान, रविंद्र चौरसिया सोनू गुप्ता परशुराम पाल, सुनील साहनी, राजू सिंह, लव कुश पांडे, दीपक विश्वकर्मा, सत्येंद्र चौधरी, बेचन भारती सहित अनेक पदाधिकारी व सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
Location : Maharajganj
Published : 12 September 2025, 7:22 PM IST
Topics : bjp Brijmanganj Maharajganj Seva Pakhwada