TGT-PGT भर्ती 2026: युवाओं का इंतजार कब होगा खत्म? युवा मंच ने सीएम योगी से की जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग

उत्तर प्रदेश में TGT-PGT भर्ती 2026 को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच युवा मंच ने भर्ती प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाने और नियमों में बदलाव से प्रभावित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए उचित अवसर देने की मांग उठाई है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 1 October 2026, 7:33 PM IST
google-preferred

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में TGT-PGT भर्ती 2026 को लेकर अभ्यर्थियों की मांगें एक बार फिर सामने आई हैं। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भर्ती प्रक्रिया को लेकर तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब स्पष्ट आदेश और आगे की प्रक्रिया की जानकारी मिलनी चाहिए।

अनिल सिंह के मुताबिक, मुख्यमंत्री की ओर से माध्यमिक शिक्षा मंत्री को निर्देश दिए गए थे कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद यानी NCTE से पत्राचार कर उन अभ्यर्थियों के लिए कोई व्यवस्था बनाने का रास्ता निकाला जाए, जो नियमों में बदलाव के कारण आगामी भर्ती प्रक्रिया में प्रभावित हो सकते हैं।

भर्ती विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग

युवा मंच का कहना है कि अभ्यर्थी लंबे समय से TGT और PGT भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में केवल आश्वासन देने के बजाय संबंधित विभाग और आयोग के स्तर पर जल्द निर्णय लिया जाना जरूरी है। संगठन ने मांग की है कि TGT-PGT भर्ती 2026 का विज्ञापन जल्द जारी किया जाए, ताकि अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की तैयारी कर सकें। भर्ती में देरी होने से उन युवाओं की चिंता बढ़ रही है, जो लंबे समय से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Prayagraj:  खाते से चुपके-चुपके निकलते रहे लाखों रूपये, विधायक को भनक तक नहीं लगी

पुराने नियमों के आधार पर अवसर देने की मांग

अनिल सिंह ने कहा कि नियमों में बदलाव से पहले कई अभ्यर्थियों ने उस समय लागू नियमों और पैटर्न के आधार पर अपनी शैक्षिक योग्यता पूरी की और भर्ती परीक्षा की तैयारी की है।ऐसे अभ्यर्थियों के लिए युवा मंच ने संक्रमणकालीन या एकमुश्त अवसर देने की मांग की है। संगठन का कहना है कि नियमों में बदलाव की स्थिति में पुराने नियमों के आधार पर तैयारी कर चुके अभ्यर्थियों के हितों पर भी विचार किया जाना चाहिए।

Non-B.Ed अभ्यर्थियों को लेकर भी मांग

युवा मंच ने PGT यानी प्रवक्ता भर्ती में Non-B.Ed अभ्यर्थियों को अवसर देने के मुद्दे पर भी सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। इसके अलावा संगठन ने NCTE से होने वाले पत्राचार की स्थिति को अभ्यर्थियों के सामने स्पष्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इस मामले में कोई पत्राचार किया गया है तो उसके जवाब और आगे की प्रक्रिया की जानकारी भी सार्वजनिक की जानी चाहिए।

खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज करने की अपील

युवा मंच ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े शिक्षक पदों को जल्द भरने की मांग भी उठाई है। संगठन का कहना है कि शिक्षकों के पद लंबे समय तक खाली रहने से विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से एक तरफ योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में भी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Prayagraj SP Leader Murder: 5 लाख की सुपारी देकर कराई गई पवन यादव की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

अभ्यर्थियों के हित में जल्द फैसला लेने की मांग

अनिल सिंह ने कहा कि वर्षों से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को जल्द फैसला लेना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से TGT-PGT भर्ती को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने और विज्ञापन जारी करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों को स्पष्ट दिशा मिलेगी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने का रास्ता भी साफ होगा।

Location :  Prayagraj

Published :  1 October 2026, 7:33 PM IST

Advertisement