14 दिन से आमरण अनशन, अब कफन ओढ़ाकर प्रदर्शन! TGT-PGT भर्ती में पुरानी नियमावली की मांग पर आंदोलन तेज
प्रयागराज में TGT-PGT भर्ती को पुरानी नियमावली और पुराने परीक्षा पैटर्न के आधार पर कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आमरण अनशन 14वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को आंदोलनकारी शिक्षा निदेशालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। चार आमरण अनशनकारियों को कफन ओढ़ाकर परिसर में लिटाया गया।