Sambhal Violence: संभल फिर क्यों आया चर्चाओं और विवादों में? जानिये पूरा केस

उत्तर प्रदेश का संभल जिला एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार चर्चा की वजह जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा है, जिसने प्रशासनिक, न्यायिक और पुलिस स्तर पर बड़े घटनाक्रम को जन्म दिया है। सर्वे के दौरान अचानक हालात बिगड़ गए और इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 January 2026, 7:42 PM IST
google-preferred

Sambhal: उत्तर प्रदेश का संभल जिला एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार चर्चा की वजह जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा है, जिसने प्रशासनिक, न्यायिक और पुलिस स्तर पर बड़े घटनाक्रम को जन्म दिया है। सर्वे के दौरान अचानक हालात बिगड़ गए और इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

CJM विभांशु सुधीर का अचानक तबादला

इस मामले में सबसे बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम तब सामने आया जब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर का अचानक तबादला कर दिया गया। उन्होंने जामा मस्जिद हिंसा से जुड़े मामले में एएसपी अनुज चौधरी और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश पर उनका संभल से सुल्तानपुर स्थानांतरण कर दिया गया। खास बात यह रही कि उन्हें CJM पद से हटाकर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बनाया गया, जिसे प्रशासनिक गलियारों में डिमोशन के तौर पर देखा जा रहा है।

Sambhal News: चंदौसी के पसरट्टा बाजार में दो किराना दुकानों में चोरी, मचा हड़कंप

जांच में सामने आई संगठित साजिश

संभल हिंसा की जांच के दौरान पुलिस और विशेष जांच टीम (SIT) ने इसे एक सुनियोजित साजिश करार दिया है। जांच में शारिक साठा का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है। पुलिस का दावा है कि उसने हिंसा के लिए हथियारों की आपूर्ति कराई और भीड़ को भड़काने में अहम भूमिका निभाई।

शारिक साठा के खिलाफ सख्त कार्रवाई

पुलिस ने शारिक साठा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है और उसे घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया जा चुका है। इसके साथ ही इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है, ताकि उसे विदेश से गिरफ्तार किया जा सके।

कुर्की और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई

शारिक साठा के खिलाफ कई थाना क्षेत्रों में नई एफआईआर दर्ज की गई हैं। अदालत ने उसके घर की कुर्की का स्थायी वारंट जारी कर दिया है। पुलिस ने उसकी और उसके गैंग की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में मुनादी कराकर आज उसके घर की कुर्की की जा रही है।

कुशीनगर में विराट किसान मेला का जोरदार आयोजन, डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने किया उद्घाटन

संभल में तनावपूर्ण माहौल

पूरे घटनाक्रम के बाद संभल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की नई हिंसा को रोका जा सके। जामा मस्जिद सर्वे से शुरू हुआ यह मामला अब न्यायिक तबादले, साजिश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्रवाई तक पहुंच चुका है, जिससे संभल एक बार फिर राष्ट्रीय बहस का केंद्र बन गया है।

 

Location : 
  • Sambhal

Published : 
  • 21 January 2026, 7:42 PM IST

Advertisement
Advertisement