

ऊंचाहार तहसील परिसर में आज सोमवार को समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन
Raebareli: रायबरेली में विभिन्न मुद्दों को लेकर आज समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। ऊंचाहार तहसील परिसर में आज सोमवार को समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। किसानों की स्थिति खराब है। कानून व्यवस्था की स्थिति भी ठीक नहीं है।
ज्ञापन में कई अहम मांगें रखी गईं। इनमें महंगाई पर नियंत्रण, किसानों को फसल का उचित मूल्य और युवाओं को रोजगार शामिल हैं। साथ ही भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने और महिलाओं की सुरक्षा की मांग की गई।
सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार विफल हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस दौरान प्रदर्शन में पार्टी के स्थानीय नेता, पूर्व पदाधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रायबरेली के विभिन्न तहसीलों में किसने की समस्याओं व महंगाई के साथ-साथ भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है।