इसको बोलते है घोर-कलयुग: सास का दामाद पर आया दिल, बेटी से मां बोली- तुम्हारे पति से शादी भी करूंगी और सुहागरात भी मनाऊंगी

मैनपुरी में सास और दामाद के कथित प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पांच बच्चों की मां और युवक दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की बात कह रहे हैं। महिला के बच्चों ने मामले को लेकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने अपनी उम्र को लेकर अलग दावा किया है, जबकि दस्तावेज में उम्र कम होने की बात कही...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 September 2026, 3:02 PM IST
google-preferred

Mainpuri News: मैनपुरी में रिश्तों को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर में पांच बच्चों की मां और उसके रिश्ते के दामाद के बीच कथित प्रेम संबंध की बात सामने आने के बाद हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जता रहे हैं। मामला सामने आने के बाद महिला के बच्चों ने विरोध किया और मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

रिश्तेदारों के यहां आए थे दोनों

बताया जा रहा है कि महिला और युवक रिश्तेदारी के सिलसिले में खरगजीत नगर आए थे। इसी दौरान महिला के बच्चों को दोनों के कथित संबंधों की जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। मामला बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।

फोन पर शुरू हुई थी बातचीत

युवक ने अपने बयान में दावा किया कि करीब डेढ़ महीने पहले फोन के जरिए उसकी महिला से बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब वह महिला के साथ रहने की इच्छा जता रहा है। युवक का यह भी कहना है कि वह महिला के पांच बच्चों को भी अपने साथ रखने के लिए तैयार है।

उम्र को लेकर युवक का अलग दावा

मामले में युवक की उम्र को लेकर भी अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है। जहां उपलब्ध जानकारी में युवक की उम्र करीब 26 साल बताई जा रही है, वहीं युवक खुद अपनी उम्र 19 साल बता रहा है। उसका कहना है कि आधार कार्ड में उसकी उम्र कम दर्ज है। उम्र से जुड़े दस्तावेज और वास्तविक उम्र की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

महिला भी साथ रहने की बात कह रही

महिला भी युवक के साथ रहने की इच्छा जता रही है। दोनों के बयानों के सामने आने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है। महिला के पांच बच्चे हैं और उनके परिवार की ओर से इस रिश्ते को लेकर विरोध की बात सामने आई है।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले के तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस उम्र से जुड़े दस्तावेजों और दोनों के बयानों का भी सत्यापन करेगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Mainpuri

Published :  17 September 2026, 3:02 PM IST

Related News

Advertisement