Road Accident: रायबरेली में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 1की मौत से हड़कंप

जगतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चड़रई चौराहे के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी…पढिये यह खबर

रायबरेली: जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चड़रई चौराहे के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।।

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार चालक के फरार होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि हादसे के बाद कार मौके से चली गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

भीषण सड़क हादसा

बछरावां थाना क्षेत्र में हसनगंज-इसिया संपर्क मार्ग पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नहरिया के पास एक तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 18 वर्षीय अमन की मौत हो गई, जबकि उसका साथी 18 वर्षीय अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया।

अरविंद चौधरी मौत केस में बड़ा ट्विस्ट: उलझी मौत की गुत्थी, पुलिस ने बताया हादसा; जानें मामला से जुड़ा पूरा अपडेट

दोनों युवक नशे में धुत...

यह घटना 21 मार्च शनिवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अमन पुत्र राजेश और अंशु पुत्र रमेश (दोनों निवासी इसिया) हसनगंज से अपने गांव वापस जा रहे थे। बताया गया है कि दोनों युवक नशे में धुत थे और बाइक तेज रफ्तार में थी।

Assam Elections 2026: महिला वोट, बेरोजगारी और घुसपैठ मुद्दे तय करेंगे सत्ता की दिशा? जानिये क्यों गरमाई सियासत

नहरिया के पास पहुंचते ही अत्यधिक नशे और तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामायिक स्वाश्य केंट बहरातां परंचाया।

Location : 
  • RaeBareli

Published : 
  • 22 March 2026, 2:56 PM IST

Advertisement