Mainpuri News: Loan के नाम पर घूस! बैंक आफ इंडिया की शाखा बेवर मैनेजर पर 40 हजार लेने का गंभीर आरोप

मैनपुरी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है।  यहां  बैंक मैनेजर पर बड़ा आरोप लगा है। मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अनुज पुत्र हरिश्चंद्र ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसने प्रिंटिंग प्रेस के लिए लोन लेने के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा बेवर…पढ़ें पूरी खबर

Updated : 22 March 2026, 3:56 PM IST
google-preferred

Mainpuri:  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है।  यहां  बैंक मैनेजर पर बड़ा आरोप लगा है। मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अनुज पुत्र हरिश्चंद्र ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसने प्रिंटिंग प्रेस के लिए लोन लेने के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा बेवर से लोन के लिए दस्तावेज शाखा बेवर में जमा किए थे जो बैंक मैनेजर के द्वारा बताए जाने पर ही कागज उपलब्ध कराए थे ।

क्या है पूरी खबर?

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बैंक मैनेजर सुमित कुमार ने लोन के नाम पर 90000 रुपए रिश्वत लेने का नाम लिया जब प्रार्थी ने ज्यादा कहा तो 40000 हजार रुपए नगद मैनेजर ने ले लिए। लेकिन लोन अभी तक नहीं की है।

परमाणु केंद्र के पास हमला: ईरान ने डिमोना पर दागीं मिसाइलें, इज़राइली एयर डिफेंस फेल, जानें क्या है खबर

मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वहीं शिकायतकर्ता ने बताया कि बैंक आफ इंडिया के मैनेजर सुमित कुमार के द्वारा अभी 50000 की और डिमांड की जा रही है और मैनेजर कह रहे हैं कि आप 50000 और दीजिए तब आपकी लोन करेंगे नहीं तो आपकी फाइल कैंसिल कर देंगे।  पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए उक्त मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर, इस पद के लिए 2801 पद, मेरिट के आधार पर होगा सीधा चयन, जानें प्रक्रिया

संज्ञान में लेते हुए जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन

जानकारी के मुताबिक, जिलाधिकारी ने शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया वही बैंक मैनेजर सुमित कुमार के द्वारा बताया गया कि यह प्रकरण बिल्कुल गलत है किसी व्यक्ति पर शाखा में लोन के नाम पर कोई पैसे नहीं लिए जाते हैं शिकायतकर्ता के द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं वह बिल्कुल गलत है।  गौरतलब है  कि  आज के समय में हर जगह सावधान रहना बेहद जरुरी है। साथ ही अगर घूस की बात की  जाए तो ये नया नहीं है, ऐसी कई खबरे आती जहां लोग इस प्रकार की  मांग करते हैं।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 22 March 2026, 3:56 PM IST

Advertisement