Road Accident: बोलरो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर मौके, मौके पर ही दो युवाओं ने तोड़ा दम

बाराबंकी में एक बॉलरों ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरा को कब्जे में ले लिया है। और पूरे मामले में छानबीन...

Updated : 28 April 2026, 3:50 PM IST
google-preferred

Barabanki: बाराबंकी में एक बोलरो ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलरो को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले में छानबीन कर रही है।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के मुताबिक जनपद के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलपुर कट के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

बाइक सवारों को टक्कर मारी

लोगों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब हैदरगढ़ की ओर से आ रही बोलेरो ने मंगलपुर कट से मुड़ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस से त्रिवेदीगंज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोरखपुर में अवैध हुक्का बारों पर पुलिस का शिकंजा: दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न

मृतकों की पहचान निजामपुर (गोसाईगंज) निवासी बासदेव पुत्र सीताराम और ललईखेड़ा निवासी उदयराज पुत्र रामलखन के रूप में हुई है। बताया गया है कि उदयराज के घर दो दिन पहले ही वैवाहिक कार्यक्रम हुआ था।

गाजीपुर पीड़ित परिवार से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश बोले- मदद दी, अब न्याय मिलना बाकी

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वह अपने रिश्तेदार के साथ मंगलपुर चौराहे गए थे और घर लौटते समय यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Barabanki

Published :  28 April 2026, 3:50 PM IST

Advertisement