हिंदी
रामनगर के सरकारी अस्पताल में संविदा पर तैनात एक महिला कर्मचारी शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह अपने घर से अस्पताल में ड्यूटी के लिए निकली थीं। जब वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे पटरी के पास पहुंचीं, तभी अचानक एक अज्ञात युवक ने पीछे से उन पर हमला कर दिया।
Ramnagar: रामनगर के सरकारी अस्पताल में संविदा पर तैनात एक महिला कर्मचारी शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह अपने घर से अस्पताल में ड्यूटी के लिए निकली थीं। जब वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे पटरी के पास पहुंचीं, तभी अचानक एक अज्ञात युवक ने पीछे से उन पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवक ने महिला का मुंह दबाकर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की। इस दौरान उसने महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया। अचानक हुए हमले से महिला घबरा गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया।
सोनभद्र में प्यार या धोखा? सोशल मीडिया दोस्ती से कोर्ट मैरिज तक, पहले से शादीशुदा ने धर्म बदलाकर…
महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी घबरा गया और मोबाइल फोन वहीं फेंककर मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने अपना फोन उठाया और रोते हुए अस्पताल के स्टाफ को पूरी घटना की जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के कर्मचारी और चिकित्सक तुरंत मौके पर पहुंचे। डरी और सहमी हुई महिला कर्मचारी को अस्पताल लाया गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान महिला को कुछ चोटें भी आई हैं।
पीड़ित महिला कर्मचारी ने घटना को लेकर कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
जान का खतरा बताया था फिर भी सुरक्षा नहीं मिली, बदायूं का हर्षित मिश्रा हत्याकांड फिर भड़का
महिलाओं का कहना है कि नौकरी और परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा कर रही है।