Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट की 2 सितंबर को अहम बैठक, CEO और प्रवक्ता के चयन पर होगा फैसला

अयोध्या में 2 सितंबर को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें नए CEO और प्रवक्ता के चयन, खाली ट्रस्टी पदों को भरने, सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर के अन्य प्रशासनिक कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 9 August 2026, 11:31 AM IST
google-preferred

Ayodhya: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक 2 सितंबर को दोपहर 3 बजे मणिराम छावनी में आयोजित होगी। इस बैठक में मंदिर के प्रशासन से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। बैठक की तैयारियां पहले से शुरू हो चुकी हैं। सबसे अधिक चर्चा नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और ट्रस्ट के नए प्रवक्ता के चयन को लेकर है।

सूत्रों के अनुसार, CEO पद के लिए करीब 5,200 लोगों ने आवेदन किया था। शुरुआती जांच और स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। अब अंतिम चरण में तीन उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया दिल्ली में चल रही है। अंतिम पैनल तैयार होने के बाद ट्रस्ट नए CEO के नाम पर निर्णय ले सकता है।

खाली ट्रस्टी पदों पर भी होगी चर्चा

ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास ने बताया कि बैठक में ट्रस्ट के तीन खाली ट्रस्टी पदों को भरने पर भी विचार किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर ट्रस्ट के नए आधिकारिक प्रवक्ता के नाम पर भी सहमति बनाने की कोशिश होगी। इन पदों को जल्द भरने की दिशा में बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ेें: Ayodhya: आधी रात को हुई मौत, सुबह खुला राज… CCTV में कैद हुआ रात का पूरा मंजर?

सुरक्षा और मंदिर की व्यवस्था पर होगा मंथन

बैठक में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया और प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा होगी। हाल के समय में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बाद ट्रस्ट व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने पर जोर दे रहा है।

ट्रस्टी चयन को लेकर अलग-अलग राय

सूत्रों के मुताबिक, खाली ट्रस्टी पदों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के बीच अलग-अलग विचार सामने आए हैं। दोनों संगठन चाहते हैं कि ट्रस्ट में पदों का चयन पहले से तय व्यवस्था के अनुसार हो। पहले चंपत राय VHP की ओर से महासचिव बने थे, जबकि डॉ. अनिल मिश्र का चयन RSS की ओर से हुआ था।

अयोध्या के संतों को भी मिल सकता है प्रतिनिधित्व

बैठक में धार्मिक समिति में अयोध्या के कुछ और संतों को शामिल करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसमें निर्वाणी अखाड़े से एक संत के नाम पर विचार किया जा सकता है। वर्तमान में निर्मोही अखाड़े और दिगंबर अखाड़े के संत समिति में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Ayodhya News: एक अधिकारी नहीं, अब कई टीमें खोलेंगी राम मंदिर दान चोरी का राज; CO संभाल रहे कमान

अहम फैसलों पर रहेगी सबकी नजर

2 सितंबर की यह बैठक राम मंदिर ट्रस्ट के लिए काफी अहम मानी जा रही है। नए CEO, प्रवक्ता और ट्रस्टियों के चयन के साथ-साथ मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले इस बैठक में लिए जा सकते हैं।

Location :  Ayodhya

Published :  9 August 2026, 11:31 AM IST

Related News

Advertisement