हिंदी
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कोचों का उत्पादन करने में उत्पादन का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। कोविड-19 के बाद आरेडिका पिछले वर्षों से लगातार कोच उत्पादन के नये आयाम स्थापित कर रहा है।
रायबरेली रेल डिब्बा कारखाने ने बनाया रिकॉर्ड (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Raebareli: आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2126 कोचों का उत्पादन कर अभी तक का सर्वाधिक कोच उत्पादन का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। कोविड-19 के बाद आरेडिका पिछले वर्षों से लगातार कोच उत्पादन के नये आयाम स्थापित कर रहा है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में आरेडिका ने 2025 कोच का उत्पादन किया था। इससे आगे बढते हुए वर्ष 2025-26 में रिकाॅर्ड 2126 कोच का उत्पादन कर पिछले वर्ष से 5 प्रतिषत कोच ज्यादा उत्पादित किये।
इस वर्ष के उत्पादित कोचों की मुख्य खासियत यह रही कि आरेडिका ने पहली बार ‘‘वंदेभारत‘‘ रेक का निर्माण पूरा कर लिया है एक रेक टेस्टिंग स्टेज में है जिसे शीघ्र ही परिचालन के लिए क्षेत्रीय रेलवे को सौंपा जाएगा।
इन 2126 कोचों में विभिन्न प्रकार के कोच हैं जिसमें वंदेभारत के कोच, मेमू के कोच, दीनदयालु के कोच, स्लीपर के कोच, 3 टीयर इकोनोमिक के कोच, वातानुकूलित 3 टीयर के कोच, जनरल चेयर कार, पावर कार कोच, 2 टीयर के कोच, दिव्यांगजनो के लिए कोच, तेजस के कोच, पार्सलवैन, एसी चेयरकार तथा अन्य कोचों का निर्माण किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में आरेडिका ने 2168 कोच सेट बोगी, 2205 कोच सेल असेम्बली तथा 2182 व्हील सेट का निर्माण किया जो अभी तक सर्वाधिक उत्पादन है।
आत्मनिर्भर भारत के सफर में अपने उत्कृष्ट उत्पादों एवं अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देकर फोज्र्ड व्हीलों के निर्माण के संकल्प को सिद्धी तक पहुँचाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर आरेडिका एलएचवी एवं लोको व्हीलों का उत्पादन कर रहा है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में आरेडिका को 50000 फोर्ज्ड व्हीलों के उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था जिसके सापेक्ष में 62938 पहियों की फोर्जिंग की गई जो वित्तीय वर्ष 2024-25 से 54 प्रतिशत अधिक हैे, एवं 59161 फिनिशिड पहियों (क्वालिटी जाॅच में पास) का उत्पादन किया गया जो पिछले वर्ष से 77 प्रतिशत अधिक हैै।
रेल मंत्रालय द्वारा फोर्ज्ड व्हील प्लाण्ट के अधिग्रहण के बाद पहियों के उत्पादन को लगातार बढा रहा है। आरेडिका को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 60000 व्हीलों के उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आरेडिका के महाप्रबंधक विवेक खरे ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधान मुख्य विभागाध्यक्षों के नेतृत्व में टीम एमसीएफ के कोच उत्पादन के प्रति समर्पण की भावना से संभव हुआ है उन्होने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और यूनियनों के प्रतिनिधियों, एवं संविदा कर्मचारियों को बधाई दी और आगे भी इसी तरह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
श्री खरे ने कहा कि आने वाले वर्ष में आरेडिका रेलवे बोर्ड द्वारा दिये गये लक्ष्य को स्वीकार करने की ओर दृढसंकल्पित रहेगा और आने वर्षों में भी नये कीर्तिमान स्थापित करेगा ।