हिंदी
रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के गहरौली गांव का वीर सपूत भारतीय सेना का जवान प्रदीप कुमार शर्मा ड्यूटी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्र में सेना का वाहन खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। पढ़ें यह खबर
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के गहरौली गांव का वीर सपूत भारतीय सेना का जवान प्रदीप कुमार शर्मा ड्यूटी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्र में सेना का वाहन खाई में गिरने से यह हादसा हुआ, जिसमें जवान प्रदीप कुमार शर्मा ने देश की सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की।
अंतिम दर्शन
जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गहरौली पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया। अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग उमड़ पड़े। हर किसी की आंखें नम थीं और वातावरण “भारत माता की जय” तथा “शहीद प्रदीप शर्मा अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शहीद प्रदीप कुमार शर्मा वर्ष 2010 में भारतीय सेना की 19 सिख रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। अपने पीछे पत्नी कल्पना शर्मा और तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। पार्थिव शरीर को देखते ही पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जनपद नम आंखों से श्रद्धांजलि
शहीद का अंतिम संस्कार आज सुबह 11बजे बक्सर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ गया, जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहें। देश की रक्षा में शहीद हुए इस वीर सपूत को पूरा रायबरेली जनपद नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।
जानिये क्या है इच्छामृत्यु? कानून को लेकर क्या संविधान में प्रावधान, क्या हुआ सुप्रीम कोर्ट में…
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा
आपको रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के गहरौली गांव निवासी भारतीय सेना के जवान प्रदीप कुमार शर्मा जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक सड़क हादसे में शहीद हो गए। यह हादसा तब हुआ जब सेना का बुलेटप्रूफ वाहन कैस्पिर पहाड़ी रास्ते से गुजर रहा था और खराब मौसम तथा दुर्गम मार्ग के कारण अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में कुल 10 जवान शहीद हुए हैं, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
आईएमए गोरखपुर ने दिवंगत बीआरडी छात्र के परिवार को दी 12 लाख रुपये की राहत राशि,पढ़ें पूरी खबर
शहीद प्रदीप कुमार शर्मा (38) पुत्र रामनरेश शर्मा भारतीय सेना की 19 सिख रेजिमेंट में तैनात थे। उन्होंने वर्ष 2010 में सेना जॉइन की थी। हाल ही में वे 20 जनवरी 2026 को अपने पैतृक गांव गहरौली आए थे और छुट्टी समाप्त होने के बाद 19 फरवरी को ड्यूटी पर वापस लौटे थे।