Raebareli News: अहमदाबाद हादसे की गूंज रायबरेली तक पहुंची, व्यापारियों ने मौन रहकर बयां किया दर्द

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए यात्रियों एवं आम नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

रायबरेली: अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए यात्रियों एवं आम नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय दीप पैलेस में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल व संदीप जैन तथा जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा की उपस्थिति में व्यापारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

हादसे का शिकार सभी दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने हादसे का शिकार सभी दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह देश का सबसे बड़ा विमान हादसा है जिसमें इतने अधिक लोग हताहत हुए हैं। जिला संरक्षक संदीप जैन ने कहा कि ऐसे हादसे दोबारा ना हो इसके लिए सरकार प्रयत्नशील है।

एक व्यक्ति का बचाना ईश्वरीय चमत्कार

जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा व जिला महामंत्री संदीप शुक्ला ने बताया कि यात्रियों में से एक व्यक्ति का बचाना ईश्वरीय चमत्कार है। जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल एवं जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की इस अवसर पर बलजीत सिंह मोंगा,त्रिलोचन सिंह नरूला,जसविंदर सिंह गांधी,हरभजन सिंह छाबड़ा,मंजीत सिंह मोंगा,गुरजीत सिंह तनेजा, रघुवीर सिंह छाबड़ा, संतोष चेनानी, रामराज गिरी, विक्की सिंह, शहीद कई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लंदन जाने के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही यह विमान एक रिहायशी इलाक़े में गिर गया था। एयर इंडिया ने इसमें सवार 242 लोगों में से 241 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे।

अंतरिम मुआवजे की घोषणा

एअर इंडिया को विमान दुर्घटना के पीड़ितों के परिजनों को लगभग 1.5 करोड़ रुपए का मुआवजा देना होगा। एअर इंडिया को भी दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के बदले बीमा कंपनियों से मुआवजा मिलेगा। एअर इंडिया जल्द ही पीड़ित परिवारों के लिए अंतरिम मुआवजे की घोषणा कर सकता है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 13 June 2025, 8:17 PM IST

Advertisement
Advertisement