हिंदी
नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
रायबरेली: नोएडा में हुई घटना में जहां प्रशासन व पुलिस की तरफ से ठंडे पानी का बहाना बताकर जहाँ एक इंजीनियर की जिंदगी को समय रहते नही बचाया जा सका वहीं रायबरेली में एक कांस्टेबल ने ठंडे पानी की परवाह किये बिना सई नदी के ठंडे पानी में छलांग लगाकर शव को बाहर निकाला। उसने किसी अन्य सहायता का इंतजार किये बिना अपने कर्तव्य को निभाया। कांस्टेबल की ड्यूटी के प्रति निष्ठा की आम लोग तारीफ कर रहे हैं।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक, जनपद रायबरेली के थाना क्षेत्र गुरबक्श गंज अंतर्गत ग्राम शिवलहा, ग्राम पंचायत कृष्ण पुर ताला में कल्लू यादव के खेत के सामने सई नदी में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, शव उन्नाव जनपद की ओर से बहता हुआ सई नदी के रास्ते यहां तक पहुंचा बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया परिस्थितियों को देखते हुए डूबकर मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और पूरी तत्परता के साथ राहत एवं जांच कार्य शुरू किया।
मुजफ्फरनगर में कोहरे का कहर: सरकारी एंबुलेंस ने ठोकी गाड़ी, स्कूल जा रही 7 लड़कियां पहुंची अस्पताल
कड़ाके की ठंड और ठंडे पानी की परवाह
इस दौरान गुरबक्श गंज थाने में तैनात सिपाही राहुल सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही, जिन्होंने कड़ाके की ठंड और ठंडे पानी की परवाह किए बिना तुरंत कपड़े उतारकर सई नदी में छलांग लगाई और शव को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।
शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई
घटनास्थल पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मृतक की पहचान और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। गुरबख्शगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिसे कब्जे में लेकर शिनाख्त की जा रही है। आशंका है कि यह शव दूसरे जनपद से आया होगा। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
Location : Raebareli
Published : 21 January 2026, 4:46 PM IST
Topics : crime news Latest News police UP News