राजा भैया के काले Band की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या है उसकी खासियत ?

राम जी की कथा के दौरान राजा भैया के हाथ में दिखा काले रंग का Band। कीमत सुनकर रह जाओगे हैरान, आखिरकार क्या है उसमे जो उसको इतना महंगा बना रही है। सबसे मजेदार बात यह है कि इसे चार्ज करने के लिए आपको इसे अपनी कलाई से उतारने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 21 November 2026, 12:41 PM IST
google-preferred

 Pratapgarh: यूपी की राजनीति में जब भी कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया कहीं पहुंचते हैं, तो चर्चा होना लाजमी है, इस बार मौका था प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन का, जहां मशहूर कथावाचक आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा चल रही है। गुरुवार को जब राजा भैया इस कथा में पहुंचे और मंच पर बाबा बागेश्वर से मुलाकात की, तो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं।

इससे पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ भी उनकी मुलाकात की फोटोज सामने आई थीं। लेकिन इन सारी तस्वीरों के बीच इंटरनेट की पब्लिक की नजर एक ऐसी चीज पर टिक गई, जो राजा भैया की कलाई पर बंधी थी। पहली नजर में यह कोई साधारण सा काला कपड़ा या पट्टी लगती है, लेकिन असल में यह दुनिया के सबसे एडवांस फिटनेस ट्रैकर्स में से एक है। जिसका नाम WHOOP है। आइए बताते हैं क्या है ये बैंड और इसकी खासियतें क्या हैं...

आखिर क्या है ये WHOOP 5.0 बैंड?

राजा भैया के हाथ में जो Device दिखी है, वह कंपनी का लेटेस्ट WHOOP 5.0 फिटनेस ट्रैकर है. आजकल के दौर में जहां हर कोई बड़ी स्क्रीन वाली smart watch के पीछे भाग रहा है, वहीं यह बैंड बिल्कुल उलट काम करता है। यह एक पूरी तरह से स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड है। मतलब साफ है कि इसमें आपको न तो कोई डिस्प्ले मिलेगी, न ही आप इसमें टाइम देख पाएंगे और न ही आपके फोन के वॉट्सऐप या कॉल नोटिफिकेशन इस पर आएंगे।

कंपनी ने इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जो बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के सिर्फ अपनी हेल्थ और फिटनेस पर फोकस करना चाहते हैं। जब आप इसे पहनते हैं, तो यह चुपचाप आपके शरीर के हर छोटे-बड़े बदलाव को रिकॉर्ड करता रहता है.

काम जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

भले ही इस बैंड में स्क्रीन नहीं है, लेकिन इसके अंदर लगे सेंसर्स इतने पावरफुल हैं कि यह आपकी बॉडी का पूरा कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख देता है। WHOOP 5.0 मुख्य रूप से आपकी हार्ट रेट, HRV यानी हार्ट रेट Variability, sleep tracking ,और skin temperature को 24 घंटे मॉनिटर करता है।

मतलब यह बैंड आपको सुबह उठते ही बता देता है कि रात में आपकी नींद कितनी गहरी थी और आपका शरीर दिन भर की भागदौड़ के लिए कितना तैयार है। अगर आप जिम जाते हैं या कोई भारी काम करते हैं, तो यह बताता है कि आपके शरीर पर कितना स्ट्रेन यानी दबाव पड़ा है और उसे वापस रिकवर होने में कितना वक्त लगेगा। इस बैंड का सारा डेटा सीधे आपके स्मार्टफोन में मौजूद WHOOP ऐप पर सिंक हो जाता है, जहां आप ग्राफ और चार्ट के जरिए अपनी सेहत का पूरा हाल देख सकते हैं।

बैटरी लाइफ और मजबूती में भी है नंबर वन
अक्सर स्मार्टवॉच यूज करने वाले लोग हर दूसरे दिन चार्जर ढूंढते नजर आते हैं। लेकिन WHOOP 5.0 इस मामले में भी सबका बाप निकला, एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह बैंड 14 दिनों से ज्यादा का बैटरी बैकअप देता है।

सबसे मजेदार बात यह है कि इसे चार्ज करने के लिए आपको इसे अपनी कलाई से उतारने की भी जरूरत नहीं पड़ती, इसके साथ एक खास स्लाइड-ऑन बैटरी पैक आता है, जिसे आप चलते-फिरते बैंड के ऊपर लगा सकते हैं और यह चार्ज होता रहता है। इसके अलावा यह बैंड IP68 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। यानी आप इसे पहनकर नहा सकते हैं, स्विमिंग कर सकते हैं या पसीने में तर-बतर होकर वर्कआउट कर सकते हैं, इसे कुछ नहीं होने वाला।

कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

अब सबसे जरूरी सवाल पर आते हैं कि आखिर बिना स्क्रीन वाले इस बैंड की कीमत क्या है, आपको जानकर हैरानी होगी कि WHOOP 5.0 की कीमत 28,990 रुपये है, इतने पैसों में बाजार में कई प्रीमियम स्मार्टवॉच आ जाती हैं, लेकिन WHOOP का बिजनेस मॉडल थोड़ा अलग है।

जब आप 28,990 रुपये खर्च करते हैं, तो आपको इस डिवाइस के साथ 12 महीने की मेंबरशिप मिलती है। इस बैंड के सारे एडवांस फीचर्स और ऐप डेटा का इस्तेमाल करने के लिए एक्टिव मेंबरशिप होना बेहद जरूरी है। जैसे ही आपके 12 महीने पूरे होते हैं, आपको इसकी सेवाएं जारी रखने के लिए मेंबरशिप को अलग से रिन्यू कराना पड़ता है। यानी यह एक तरह का सब्सक्रिप्शन बेस्ड फिटनेस गैजेट है, जिसे दुनिया भर के टॉप क्रिकेटर्स, फुटबॉलर्स और फिटनेस फ्रीक लोग इस्तेमाल करते हैं।

स्टाइल के लिए एक्स्ट्रा एक्सेसरीज का भी ऑप्शन

अगर कोई यूजर एक ही तरह के काले बैंड से बोर हो जाए, तो कंपनी इसके लिए ढेर सारी एक्स्ट्रा एक्सेसरीज भी बेचती है। इन एक्सेसरीज में SportFlex Band Gravity काफी पॉपुलर है, जिसकी अकेले की कीमत 7,990 रुपये है। यूजर अपने कपड़ों, मूड और जरूरत के हिसाब से अलग-अलग रंगों और मटेरियल के स्ट्रैप्स खरीदकर इस ट्रैकर को नया लुक दे सकते हैं।

Location :  Uttra Pradesh

Published :  21 November 2026, 12:41 PM IST

Related News

Advertisement