900 साल पुराना बौद्ध पगोडा या मंदिर? जापान में मिली इमारत की चीनी टाइलों ने पुरातत्वविदों को चौंकाया!

जापान के कुरोशिमा द्वीप पर 900 साल पुरानी अष्टकोणीय इमारत मिली है, जिसे बौद्ध पगोडा या मंदिर माना जा रहा है। खुदाई में मिली खास छत की टाइलें चीन के दक्षिणी सोंग काल से जुड़ी हैं। आखिर 1000 किलोमीटर दूर से ये टाइलें जापान कैसे पहुंचीं? जानिए इस रहस्य की पूरी कहानी।

Updated : 21 November 2026, 12:22 PM IST
google-preferred

New Delhi: जापान के एक समुद्री द्वीप पर चल रही एक दशक से लंबी पुरातत्व खोज ने इतिहास के पन्नों से एक नई कड़ी जोड़ दी है। कागोशिमा प्रीफेक्चर के दूरस्थ इलाके में मिले एक प्राचीन ढांचे और उसकी खास टाइल्स ने शोधकर्ताओं का ध्यान खींचा है। करीब 900 साल पुराने माने जा रहे इस अवशेष में इस्तेमाल हुई छत की टाइल्स लगभग 1000 किलोमीटर दूर चीन से लाई गई थीं, जिससे प्राचीन दौर के समुद्री संपर्कों और व्यापारिक रास्तों को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

एक दशक से ज्यादा समय से जारी खोज

कागोशिमा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सातोशी नाकाजोनो वर्ष 2014 से इस स्थान पर खुदाई और अध्ययन का काम कर रहे हैं। यह पुरातात्विक स्थल कागोशिमा प्रीफेक्चर के मिशिमा गांव के अंतर्गत आने वाले कुरोशिमा द्वीप पर स्थित है, जिसे ओसातो पुरातात्विक स्थल के रूप में जाना जाता है। अपनी शोध यात्रा के दौरान नाकाजोनो को केवल छत की टाइल्स ही नहीं, बल्कि मिट्टी से बनी अन्य कई वस्तुएं भी हाथ लगी हैं। 12 वर्षों से चल रहे इस शोध में अब चीनी टाइल्स का पहलू जुड़ने से यह पड़ताल और दिलचस्प हो गई है कि आखिर सैकड़ों वर्ष पहले ये टाइल्स चीन से इस समुद्री द्वीप तक कैसे पहुंची होंगी।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर हड़कंप: तारबंदी पार कर भारत में घुसा पाकिस्तानी युवक, ग्रामीणों ने दबोचा

अष्टकोणीय ढांचा और पगोडा होने का अनुमान

खुदाई के दौरान यह संरचना समतल की गई जमीन पर मिली है, जिसका आकार अष्टकोणीय है। शोधकर्ताओं के अनुसार यह करीब 900 साल पुराना बौद्ध मंदिर, पैगोडा या कोई अन्य धार्मिक भवन हो सकता है। हालांकि, संरचना का ऊपरी हिस्सा मौजूद नहीं है, इसलिए इसके सटीक उपयोग को लेकर अभी पूरी तरह निश्चितता से कुछ नहीं कहा जा सकता। इसके निचले हिस्से की चौड़ाई अधिक है, जिसकी लंबाई 10 से 11 मीटर के बीच आंकी गई है, जबकि विपरीत कोनों के बीच की दूरी 8.9 मीटर है।

Japan Speculated to be an Octagonal Structure or a Pagoda

अष्टकोणीय इमारत प्रतीकात्मक छवि (सोर्स-Pinterest)

पूर्वी एशिया की वास्तुकला से जुड़ाव

जापान और चीन दोनों ही देशों में अष्टकोणीय वास्तुकला का संबंध बौद्ध धार्मिक भवनों से देखा जाता रहा है। इसी आधार पर इस अवशेष को बौद्ध मंदिर या पगोडा होने की संभावना से जोड़कर देखा जा रहा है और इसकी तुलना पूर्वी एशिया की अष्टकोणीय धार्मिक वास्तुकला से की जा रही है। जापान के भीतर भी ऐसी शैली के उदाहरण मौजूद हैं, जिनमें क्योटो स्थित होशो-जी मंदिर का नौ मंजिला पैगोडा और नागानो के अनराकु-जी मंदिर का तीन मंजिला पगोडा शामिल हैं।

अमेरिका की अर्थव्यवस्था को भारत से सीखने की सलाह, ट्रंप ने GDP को लेकर किया था बड़ा दावा

निंगबो से जुड़े साक्ष्य और 1000 किमी का सफर

इन टाइल्स के चीन से जुड़े होने के पीछे ठोस तुलनात्मक आधार मौजूद हैं। मध्यकाल में जापान और चीन के बीच समुद्री व्यापार के प्रमुख केंद्र रहे हाकाता और क्यूशू क्षेत्रों में भी इसी तरह की टाइल्स पहले मिल चुकी हैं। इस प्रकार की टाइल्स चीन के दक्षिणी सोंग काल की विशेषता मानी जाती हैं। वर्ष 2015 में हुए एक शोध के दौरान चीन के निंगबो में एक ही सांचे से तैयार की गई टाइल्स मिली थीं। जापान के इस द्वीप पर मिली टाइल्स भी उसी स्थान पर बनी पाई गई हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इन्हें लगभग 1000 किलोमीटर दूर चीन से यहां लाया गया था। फिलहाल शोधकर्ता इस प्राचीन यात्रा के पीछे के कारणों और रास्तों को समझने में जुटे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  21 November 2026, 12:22 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement