हिंदी
Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज नगर निगम के बिजली विभाग में स्ट्रीट लाइटों की खरीद को लेकर सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। आरोप है कि महाकुंभ की तैयारियों के दौरान जिस लाइट को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने महज 2,600 रुपये में खरीदा था, उसी लाइट को नगर निगम के बिजली विभाग ने 12,500 रुपये प्रति लाइट की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा।
इस संदिग्ध खरीद में नगर निगम के बिजली विभाग के मुख्य अभियंता संजय कटियार की कार्यशैली और भूमिका पर सीधे उंगलियां उठ रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पार्षद कमलेश तिवारी ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी।
पार्षद की शिकायत पर मामले की विभागीय जांच भी पूरी की जा चुकी है, लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद भी अब तक मुख्य अभियंता पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे प्रशासन की मंशा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर एक ही लाइट की कीमत में इतना बड़ा अंतर कैसे आया? जांच में क्या सामने आया और कार्रवाई के बावजूद मामला आगे क्यों नहीं बढ़ा? वीडियो में समझे पूरा मामला...
Location : Prayagraj
Published : 5 October 2026, 3:30 PM IST