Magh Mela 2026: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ माघ मेला, संगम स्नान का नया कीर्तिमान स्थापित; अब तक के सभी रिकॉर्ड

प्रयागराज माघ मेले में माघी पूर्णिमा तक 21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर नया कीर्तिमान बनाया। महाकुंभ को छोड़ दें तो यह देश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बन गया है। महाशिवरात्रि तक यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

Updated : 3 February 2026, 12:31 PM IST
google-preferred

Prayagraj: प्रयागराज में आयोजित माघ मेला 2026 ने आस्था, एकता और भारतीय संस्कृति की अद्भुत शक्ति का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाने वालों की संख्या ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मेला प्रशासन के अनुसार माघी पूर्णिमा स्नान पर्व तक महज 30 दिनों में 21 करोड़ से अधिक धर्मावलंबियों ने संगम स्नान कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।

मेला अभी जारी, आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद

माघ मेले को समाप्त होने में अभी करीब 14 दिन शेष हैं। अंतिम और सबसे प्रमुख स्नान पर्व महाशिवरात्रि अभी बाकी है। ऐसे में प्रशासन का अनुमान है कि श्रद्धालुओं की संख्या आने वाले दिनों में और तेज़ी से बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि माघ मेले का यह संस्करण अब तक का सबसे बड़ा आयोजन बन सकता है।

Magh Mela 2026: माघ मेले में गोविंदा ने लगाई डुबकी, शीतला धाम में टेका माथा; खास मौके पर जानें क्या कहा?

महाकुंभ के बाद सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन

अगर महाकुंभ-2025 को अलग कर दिया जाए, तो भारत के किसी भी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटना अभूतपूर्व है। माघ मेला अब सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर मानव एकत्रीकरण का सबसे बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है।

कई देशों की आबादी से ज्यादा श्रद्धालु

माघ मेले में आए श्रद्धालुओं की संख्या दुनिया के कई देशों की कुल आबादी से भी अधिक है। इनमें रूस, जापान, फ्रांस, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, सिंगापुर, इस्राइल, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, ग्रीस, पुर्तगाल, बेल्जियम, चिली और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देश शामिल हैं। यह आंकड़ा भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति को वैश्विक मंच पर स्थापित करता है।

Prayagraj Magh Mela

त्रिवेणी संगम में स्नान (फोटो सोर्स- इंटरनेट)

यूपी की 80 प्रतिशत आबादी के बराबर संगम स्नान

मेला प्रशासन के अनुसार संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या उत्तर प्रदेश की कुल आबादी के लगभग 80 प्रतिशत के बराबर है। यह आंकड़ा न केवल आयोजन की विशालता को दर्शाता है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं की क्षमता और समर्पण को भी उजागर करता है।

देश-विदेश से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इस माघ मेले में केवल उत्तर प्रदेश या भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं। साधु-संतों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की मौजूदगी ने मेले को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। आस्था के इस महासंगम ने भाषा, क्षेत्र और राष्ट्रीय सीमाओं को पीछे छोड़ दिया।

माघ मेला बना भारत की सांस्कृतिक पहचान

इतनी विशाल भीड़ के बावजूद माघ मेला शांति, अनुशासन और सहयोग का प्रतीक बना रहा। करोड़ों लोगों का एक साथ संगम तट पर स्नान करना मानव इतिहास में एक दुर्लभ दृश्य है। माघ मेले ने यह सिद्ध कर दिया कि आस्था लोगों को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है।

Magh Mela 2026: माघ मेले में तीसरा शाही स्नान, जानिए क्यों इस दिन संगम पर उमड़ेगा आस्था का सबसे बड़ा सैलाब?

इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी। सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य और व्यवस्थाओं के मोर्चे पर प्रशासन की तैयारी और समन्वय की देश-विदेश में सराहना हो रही है।

माघ मेले ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को भी नई पहचान दी है। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था, संयम और सामूहिक चेतना का जीवंत उदाहरण बन गया है।

Location : 
  • Prayagraj

Published : 
  • 3 February 2026, 12:31 PM IST

Advertisement
Advertisement