Magh Mela 2026: अंतिम चरण में, संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब; जानें कितने लोगों ने लगाई डुबकी
प्रयागराज के संगम तट पर माघ मेला 2026 अपने अंतिम और सबसे अहम चरण में पहुंच गया है। अब तक 18 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। माघी पूर्णिमा पर रिकॉर्ड भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम किए गए हैं।