हिंदी
घर के अंदर घुसा विशालकाय अजगर (img: Dynamite news)
घर के अंदर घुसा विशालकाय अजगर
Pratapgarh: उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र के बिबिया करन पुर गांव में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर अचानक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। घर में अजगर देखकर परिजन घबरा गए और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11:30 बजे परिवार के सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान घर के अंदर रेंगता हुआ भारी-भरकम अजगर दिखाई दिया। देखते ही देखते इसकी सूचना गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल यूपी 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही कंधई थाना क्षेत्र की PRV 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सावधानी और सूझबूझ के साथ अजगर को सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई शुरू की।
ये भी पढ़ें: Agra: खेत में सो रहे हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से हत्या, खून से लथपथ मिला शव; फतेहाबाद में मचा हड़कंप
कड़ी मशक्कत के बाद PRV टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी वाले इलाके से दूर घने जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। त्वरित कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने PRV 112 टीम की सराहना की।
Location : pratapgarh
Published : 1 October 2026, 1:40 PM IST
Topics : pratapgarh news Snake Rescue UP News