गोरखपुर में दुर्गापूजा-दशहरा को लेकर पुलिस सतर्क, DIG व SSP ने किया पैदल गश्त

आगामी त्यौहार दुर्गापूजा व दशहरा को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राज करन नय्यर ने थाना शाहपुर में निरीक्षण करते हुए पैदल गश्त किया।

Gorakhpur: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। आगामी त्यौहार दुर्गापूजा व दशहरा को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार 24 सितम्बर 2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राज करन नय्यर ने थाना शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए पैदल गश्त किया।

त्यौहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला। पैदल गश्त के दौरान उन्होंने दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और उनसे सतर्क व सजग रहने की अपील की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पैदल मार्च निकाल कर अपराधियों व असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश भी दिया कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

महिलाओं से की अपील

इस मौके पर “मिशन शक्ति फेज-05” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 112, वूमेन पावरलाइन 181 जैसी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें। अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर अपनाने और संकोच छोड़कर निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया।

गोरखपुर: बड़हलगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, पहले भी कर चुका ये काम

गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ, प्रभारी निरीक्षक शाहपुर मय फोर्स पूरी तत्परता के साथ मौजूद रहे। पुलिस बल ने संवेदनशील स्थानों, पूजा पंडालों व प्रमुख मार्गों का जायजा लिया। वहीं, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गोरखपुर पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। त्यौहारों में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सख्ती से निपटाया जाएगा। नागरिकों से भी अपील की गई कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

गोरखपुर पुलिस लाइन में SJPU और AHT की मासिक समीक्षा बैठक, महिला-बाल अपराधों पर कड़ा फोकस

त्यौहार नजदीक आने के साथ पुलिस का यह कदम न केवल अपराध नियंत्रण की दिशा में मजबूत पहल है बल्कि महिलाओं और बच्चियों में आत्मविश्वास बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है। DIG और SSP की संयुक्त पैदल गश्त ने आमजन को यह संदेश दिया कि पुलिस हर वक्त उनके साथ खड़ी है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है।

 

 

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 25 September 2025, 1:35 AM IST